अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि भारत अब ईरान से तेल खरीदने की बजाय वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदेगा. ट्रंप ने ये बात शनिवार, 31 जनवरी की शाम को पत्रकारों से बातचीत में कही, जब वो एयर फोर्स वन में फ्लोरिडा जा रहे थे.
ट्रंप का बड़ा दावा: भारत ईरान नहीं, अब वेनेज़ुएला से खरीदेगा तेल, चीन को भी न्योता दिया
Donald Trump ने बताया कि चीन का भी स्वागत है, वो बड़ी डील कर सकता है. अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा, ईरान से नहीं.


ट्रंप ने कहा,
"हमने पहले ही डील की रूपरेखा तैयार कर ली है. भारत आगे आ रहा है और वो ईरान से तेल खरीदने की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा."

उन्होंने चीन को भी वेनेजुएला से तेल खरीदने की बात कही है. ट्रंप ने बताया कि चीन का भी स्वागत है, वो बड़ी डील कर सकता है.
बता दें कि अमेरिका के सैंक्शन्स के बाद भारत अब ईरान से ज्यादा तेल नहीं खरीदता. ट्रंप ने कहा है कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा, ईरान से नहीं. उन्होंने ये भी कहा है कि भारत को जल्द वेनेजुएला का तेल लेने की छूट मिल सकती है.
पीएम मोदी ने वेनेजुएला की एक्टिंग प्रेसिडेंट से की बातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेजुएला की एक्टिंग प्रेसिडेंट डेल्सी रोड्रिग्ज ने शुक्रवार, 30 जनवरी को फोन पर बात की. दोनों ने सहमति जताई कि भारत और वेनेजुएला के बीच रिश्तों को आने वाले सालों में और मजबूत बनाया जाएगा. ये बातचीत 3 जनवरी को अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़े जाने के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली फोन कॉल थी. पीएम मोदी ने X पर लिखा,
"वेनेजुएला की एक्टिंग प्रेसिडेंट डेल्सी रोड्रिग्ज से बात की. हमने सभी सेक्टर्स में अपने संबंधों को मजबूत करने पर सहमति जताई, ताकि भारत-वेनेजुएला के रिश्ते आने वाले सालों में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकें."

भारत पहले वेनेजुएला से लाखों बैरल तेल खरीदता था. एक समय वेनेजुएला के कुल तेल निर्यात का लगभग आधा हिस्सा भारत का ही होता था. लेकिन 2010 के अंत में अमेरिका ने वेनेजुएला पर सख्त प्रतिबंध (सैंक्शंस) लगा दिए. जिसके बाद भारतीय कंपनियों ने तेल की खरीद कम कर दी. नतीजा ये हुआ कि भारत और वेनेजुएला के बीच तेल का व्यापार बहुत तेजी से कम हो गया.
वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप की वजह से यूरोप चीन के करीब आ जाएगा?











.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=275)

.webp?width=120)

.webp?width=120)