The Lallantop

हैदराबाद में भीषण हादसा, चारमीनार के पास इमारत में लगी आग, महिलाओं-बच्चों सहित 17 की मौत

Charminar Fire News: फ़ायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी, वो तीन फ़्लोर की इमारत है. उसके ग्राउंड फ़्लोर में आग लगी, और देखते ही देखते उसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया.

Advertisement
post-main-image
गुलज़ार हाउस इलाके की दुकान में ये आग लगी है. (फ़ोटो- इंडिया टुडे)

हैदराबाद की ऐतिहासिक चारमीनार के पास एक इमारत में रविवार, 18 मई को तड़के आग लग गई. इस घटना में कई बच्चों और महिलाओं समेत 17 लोगों की मौत हो गई है. आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ये हादसा हुआ.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक़, मृतकों में प्रह्लाद (70), मुन्नी (70), राजेंद्र (65), सुमित्रा (60), हमये (7), अभिषेक (31), शीतल (35), प्रियांस (4), इराज (2), आरुषि (3), ऋषभ (4), प्रथम (1), अनुयान (3), वर्षा (35), पंकज (36), रज्जिनी (32), इद्दू (4) शामिल हैं. वहीं, अब तक 10 से 15 लोगों को बचाया जा चुका है.

इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक़, फ़ायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी, वो तीन फ़्लोर वाली इमारत है. उसके ग्राउंड फ़्लोर में आग लगी, जिसमें गहने की दुकान भी है. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि गुलज़ार हाउस इलाक़े की ये घटना है. प्रभावित परिवार अपनी दुकान के ऊपर ही रहता था. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मीडिया से बात करते हुए कहा,

Advertisement

मैंने परिवार के लोगों से मुलाक़ात की. ऐसी घटनाएं बहुत दुखद हैं. मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा. लेकिन पुलिस, नगर पालिका, अग्निशमन और बिजली विभाग को मजबूत बनाया जाना चाहिए. मुझे बताया गया कि आज अग्निशमन दल के पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे. हमें आने वाले दिनों में बेहतर तकनीक लानी चाहिए. मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से इस पर बात करूंगा.

हालांकि, सीनियर फ़ायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं. आग लगने की सूचना सुबह क़रीब 6.17 बजे मिली थी.

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफ़िस ने आग के चलते हुई मौतों पर दुख जताया है. PMO ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,

Advertisement

अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना है. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हर मृतक के परिवार वालों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्य तेज़ करने और घायलों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा है.

वीडियो: बिल्डिंग में लगी आग, माता-पिता समेत तीन बच्चियों की मौत

Advertisement