The Lallantop

दिल्ली: हॉर्न बजाने से रोकने पर युवक ने बिहार के शख्स पर चढ़ा दी थार, दोनों पैरों की हड्डियां टूटीं

पीड़ित राजीव ने आरोपी को जोर से हॉर्न बजाने से मना किया. आरोप है कि इस पर आरोपी युवक ने पीड़ित के हाथ से सिक्योरिटी बैटन छीनने की कोशिश की. मना करने पर आरोपी ने धमकी दी कि वह उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा देगा. पीड़ित ने जैसे ही सड़क पार की आरोपी ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी.

Advertisement
post-main-image
हॉर्न बजाने से मना करने पर थार चालक ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया. (तस्वीर-इंडिया टुडे)

दिल्ली के वसंत कुंज साउथ इलाके में कथित तौर पर हॉर्न बजाने से मना करने पर थार चालक ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया. घटना में पीड़ित के दोनों पैरों की कई जगहों से हड्डियां टूट गईं. पूरी घटना सड़क पर लगे CCTV में कैद हुई है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अमरदीप की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित का नाम राजीव कुमार है. वो अपने परिवार के साथ महिपालपुर में रहते हैं. राजीव मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. वह एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में गार्ड की नौकरी करते हैं. पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि शनिवार, 3 अप्रैल की रात 10 बजे से रविवार सुबह तक उनकी ड्यूटी टर्मिनल-3 के पास थी. सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वह कैब से महिपालपुर चौक के पास उतरे. यहां से वह पैदल घर की ओर जा रहे थे.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक जब वह महिपालपुर रेड लाइट के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से थार कार में सवार युवक ने जोर-जोर से हॉर्न बजाना शुरू कर दिया. राजीव ने उसे जोर से हॉर्न बजाने से मना किया. आरोप है कि इस पर आरोपी युवक ने पीड़ित के हाथ से सिक्योरिटी बैटन छीनने की कोशिश की. मना करने पर आरोपी ने धमकी दी कि वह उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा देगा. पीड़ित ने जैसे ही सड़क पार की आरोपी ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही राजीव नीचे गिर गए और चिल्लाने लगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान कार उनके दोनों पैरों पर चढ़ती चली जाती है जिससे उनके दोनों पैर टूट गए.

मामले की सूचना मिलने पर वसंत कुंज साउथ थाने के इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम ने पीड़ित को दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित ASI अस्पताल में भर्ती कराया. उसने पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर 6 घंटे के भीतर आरोपी थार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान रंगपुरी निवासी विजय उर्फ लाला (24) के रूप में हुई है. थार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

वीडियो: नोएडा में थार लेकर उड़ा ड्राइवर, लाइन से गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

Advertisement