The Lallantop

दिल्ली चुनाव की घोषणा के महज छह दिनों में 21 करोड़ से ज्यादा का कैश, ड्रग्स और शराब बरामद

दिल्ली में चुनाव आचार संहिता लागू है. चुनाव आयोग की टीम भी एक्शन मोड में है. आयोग ने पिछले 6 दिनों में दिल्ली से 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध शराब, ड्रग्स और भारी मात्रा में कैश जब्त किए हैं. सबसे ज्यादा माल ईस्ट और सेंट्रल जिलों से मिला है.

Advertisement
post-main-image
चुनाव आयोग की स्पेशल टीम ने दिल्ली से 21 करोड़ से ज्यादा का अवैध माल जब्त किया (फोटो-इंडिया टुडे)

दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं. BJP, AAP और कांग्रेस जनता के बीच जाकर चुनावी वादें कर रही हैं. 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. 7 जनवरी से ही दिल्ली में चुनाव आचार संहिता लागू है. चुनाव आयोग की टीम का एक्शन भी जारी है. चुनाव के माहौल के बीच आयोग की स्पेशल टीम ने अब तक 21 करोड़ से ज्यादा का माल बरामद किया है. इसमें अवैध शराब, ड्रग्स और भारी मात्रा में कैश शामिल है. गौरतलब है कि चुनाव की घोषणा के बाद महज छह दिनों में हुई कार्रवाई में ये रकम बरामद हुई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
दिल्ली में 21 करोड़ रुपये से ज्यादा का माल जब्त

इंडिया टुडे से जुड़े कुमार कुणाल की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 6 दिनों में 21.89 करोड़ से ज्यादा की चीजें बरामद की गई हैं. आयोग की टीम ने बताया कि दिल्ली में चुनाव से पहले विशेष टीमों ने सभी 11 जिलों में कार्रवाई की. इस दौरान टीम ने 9 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश, 5 करोड़ रुपये की कीमत से ज्यादा ड्रग्स, 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की सोने-चांदी (Precious Metal) की चीजें और 14 हजार से ज्यादा लीटर की शराब जब्त की है. 

टीम के मुताबिक, सबसे ज्यादा 4 करोड़ 17 लाख रुपये कैश सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट से मिले हैं. पूर्वी दिल्ली से 3 करोड़ 12 लाख रुपये मिले हैं. दक्षिण पूर्व और उत्तर से 1 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हुआ है. वहीं, सबसे ज्यादा ड्रग्स साउथ वेस्ट में मिला. इसकी कीमत 2.79 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. जबकि पूर्वी दिल्ली से 1.68 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत का ड्रग्स बरामद हुआ है. 

Advertisement

सेंट्रल जिले से 2.45 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना-चांदी जब्त किया गया. जबकि ईस्ट दिल्ली से 2 करोड़ से ज्यादा की कीमत का सोना-चांदी बरामद किया गया. आयोग की टीम के अनुसार सबसे ज्यादा माल ईस्ट और सेंट्रल दिल्ली से पकड़ा गया है, जो लगभग 6 करोड़ 80 लाख रुपये तक है. 

Delhi election
चुनाव आयोग की टीम की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई

चुनाव आयोग की स्पेशल टीम को 14 हजार 200 लीटर शराब भी मिली है. हरियाणा से सटे साउथ वेस्ट में 3382 लीटर अवैध शराब मिली है. नॉर्थ वेस्ट में 2706 लीटर शराब बरामद की गई है.

वीडियो: दिल्ली चुनाव: AAP और भाजपा में पोस्टर वॉर, चुनावी हिंदू और चुनावी मुस्लिम कहा

Advertisement

Advertisement