The Lallantop

दिलजीत को मिला BJP का साथ, पार्टी ने कहा- 'उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाना तर्कहीन है'

BJP प्रवक्ता RP Singh ने कहा है कि Diljit Dosanjh की देशभक्ति पर इस तरह का हमला ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि दिलजीत की नागरिकता रद्द करने की मांग पूरी तरह से अनुचित है. एक्टर को लेकर पंजाब भाजपा ने भी बयान दिया है.

Advertisement
post-main-image
BJP ने कहा है कि दिलजीत को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. (फाइल फोटो: इंस्टाग्राम)

‘सरदार जी 3’ फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का साथ मिला है. पार्टी का कहना है कि दिलजीत को निशाना बनाने की राजनीति बंद होनी चाहिए. BJP ने उनको राष्ट्रीय संपत्ति और भारतीय संस्कृति का ग्लोबल एंबेसडर बताया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस मामले को लेकर BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने सोशल मीडिया एक्स कई पोस्ट लिखे हैं. एक पोस्ट में उन्होंने दिलजीत को एक प्रतिष्ठित कलाकार कहा है और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) की आलोचना की है. दरअसल, FWICE ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र को एक पत्र लिखा था. उन्होंने दिलजीत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी. FWICE ने उनकी नागरिकता रद्द करने की भी मांग कर दी थी.

आरपी सिंह ने इस पर लिखा है,

Advertisement

अनजाने में और घटना (पहलगाम हमला) से पहले शूट की गई फिल्म के कारण, दिलजीत की नागरिकता रद्द करने की FWICE की मांग केवल अनुचित नहीं है, बल्कि ये चौंकाने वाला भी है. पाकिस्तानी एक्ट्रेस वाली फिल्म पहलगाम हमले से पहले शूट की गई थी. अगर कोई नाराजगी है, तो उसका बहिष्कार किया जा सकता है. या उसे भारत में न दिखाने का आग्रह किया जा सकता है. लेकिन दिलजीत की देशभक्ति पर हमला करना और इतना बड़ा कदम उठाने की मांग करना पूरी तरह से तर्कहीन है.

उन्होंने आगे लिखा,

पहलगाम हमले से कुछ दिन पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला था. क्या तब FWICE या किसी और ने आपत्ति जताई थी? मीडिया में टीआरपी बढ़ाने के लिए नियमित रूप से पाकिस्तानी मेहमानों को आमंत्रित किया जाता है. क्या उन एंकरों को भी अब अपनी नागरिकता छोड़ देनी चाहिए? 

राष्ट्रवाद को इतना सस्ता न करें या देशभक्ति को हथियार न बनाएं. FWICE को अपने रुख पर पुनर्विचार करना चाहिए, हमारी अपनी प्रतिभा को इस तरह निशाना बनाना हमारी नैतिक स्थिति को कमजोर करता है.

Advertisement
BJP Backs Diljit Dosanjh
आरपी सिंह का एक्स पोस्ट.
दिलजीत को पंजाब BJP का भी साथ मिला

इस विवाद में दिलजीत को पंजाब भाजपा का भी साथ मिला है. मामले को लेकर, पंजाब भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक और पंजाबी फिल्म अभिनेता हॉबी धालीवाल ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने पार्टी की ओर से दिलजीत को पूरा समर्थन दिया.

उन्होंने कहा कि दिलजीत न सिर्फ एक कलाकार हैं, बल्कि विश्व स्तर पर पंजाबी समुदाय के सम्मानित चेहरे हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा,

आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई के समय, बेबुनियाद आरोपों के साथ उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. ये दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.

पंजाब और पूरा भारत दिलजीत के साथ खड़ा है.

ये भी पढ़ें: ''हानिया आमिर की वजह से दिलजीत की 'सरदार जी 3' को बहुत नुकसान होगा''

भारत में रिलीज नहीं हुई फिल्म

दरअसल, दिलजीत की इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने काम किया है. कई लोगों को ये बात पसंद नहीं आ रही. उन्होंने सवाल उठाया है कि फिल्म को ऐसे वक्त में रिलीज किया गया, जब भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हालिया संघर्ष के कारण लोगों में आक्रोश है. कई लोगों ने ये भी कहा कि हानिया ने ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. इस मामले को लेकर कई दिनों से दिलजीत को निशाना बनाया जा रहा है.

विवाद के कारण फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया है. 27 जून को ‘सरदार जी 3’ विदेश में रिलीज हुई है. फिल्म के निर्माता गुनबीर सिंह सिद्धू ने मीडिया से कहा कि उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारत में फिल्म रिलीज न करने का फैसला लिया. क्योंकि वो किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे.

वीडियो: दिलजीत दोसांझ को 'बॉर्डर 2' से निकालने की तैयारी? हानिया आमिर वाले विवाद के बाद ये पता चला है

Advertisement