The Lallantop

चोरी के डर से क्रेन लाकर दूसरी मंजिल पर चढ़ा दी कार, 'छत वाली स्कॉर्पियो' का वीडियो वायरल

Bihar में एक शख्स ने अपनी Mahindra Scorpio Classic को घर की छत पर चढ़वा दी. ऐसा करने के लिए उसने Crane का इस्तेमाल किया. कार की चोरी ना हो सके, इसलिए कार मालिक ने ऐसा कदम उठाया.

Advertisement
post-main-image
बिहार में शख्स ने अपनी कार को घर की छत पर पार्क करवा दिया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बिहार के गोपालगंज जिले में, परिवार ने एसयूवी को चोरी से बचाने के लिए क्रेन की मदद से घर की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़वा दिया।
  • परिवार के सदस्य कार मालिक विदेश में रहने के कारण कार की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे और ड्राइवर के भी विदेश जाने से परेशानी बढ़ी।
  • एसयूवी को छत पर पार्क करने की खबर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे कार की सुरक्षा को लेकर स्थानीय चर्चा बढ़ी है।
author-image
सुनील कुमार तिवारी

बिहार के गोपालगंज जिले में एक एसयूवी को क्रेन की मदद से घर की दूसरी मंजिल पर चढ़वा दिया गया. कार मालिक विदेश रहते हैं. ऐसे में परिवार के लोग कथित तौर पर कार की सुरक्षा को लेकर परेशान थे. इसलिए, चोरों से बचाने के लिए क्रेन बुलाई गई और कार को घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचवा दी. पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

मामला गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के मीरा टोला गांव का है. इंडिया टुडे से जुड़े सुनील कुमार तिवारी की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश में रहने वाले कार मालिक मनोज यादव ने एसयूवी चलाने और उसकी देखभाल के लिए एक ड्राइवर का भी इंतजाम कर लिया था. लेकिन, ड्राइवर को भी काम के सिलसिले में विदेश जाना पड़ गया. इसने कार की सेफ्टी को लेकर टेंशन और बढ़ा दी.

इजरायल में नौकरी

मनोज इजरायल में नौकरी करते हैं. हाल ही में उन्होंने नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक खरीदी है. ड्राइवर भी विदेश चला गया, तो परिवार के लोग कार की सुरक्षा को लेकर काफी परेशान हो गए. उन्हें दिन-रात कार के चोरी होने का डर सताने लगा.

Advertisement
क्रेन से कार छत पर चढ़वा दी

इसके बाद मनोज ने अपनी कार की सुरक्षा के लिए ऐसी तरकीब खोजी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. मनोज ने एक क्रेन को बुलाया और उसकी मदद से अपनी नई कार को घर की दूसरी मंजिल की छत पर खड़ा करवा दिया. क्रेन की मदद से कार को छत पर चढ़ाने का यह नजारा किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: अफ्रीका को छोटा दिखाने वाला दुनिया का नक्शा बदल गया, अमेरिका ने अकेले किया विरोध

लोग क्या बोले?

स्थानीय निवासियों का कहना है कि घर में कोई पुरुष सदस्य न होने के कारण परिवार को गाड़ी चोरी होने या उसे नुकसान पहुंचने का डर सताने लगा. लंबे समय तक कार को सुरक्षित रखने का कोई और उपाय न दिखने पर, मालिक ने ये फैसला किया. अब उनकी एसयूवी कार मकान की छत पर पार्क है.

Advertisement

वीडियो: पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप

Advertisement