The Lallantop
Logo

शाहरुख खान ने ‘कर्मा हिट’ वाली बात अधिकारी समीर वानखेड़े के लिए कही थी?

जिस टीम ने ड्रग्स केस में छापेमारी करके आर्यन खान को गिरफ्तार किया था, समीर वानखेड़े उसे लीड कर रहे थे. अब मुश्किल में हैं.

Advertisement

पूर्व NCB ऑफिसर Sameer Wankhede के खिलाफ करप्शन का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही उनके घर पर CBI ने छापेमारी भी की है. समीर वानखेड़े मुंबई में NCB के जोनल चीफ रहे हैं. Shahrukh Khan के बेटे Aryan Khan को ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. ये गिरफ्तारी एक क्रूज़ शिप पर रेड मारने के बाद हुई थी. इस छापा मारने वाली टीम को समीर वानखेड़े लीड कर रहे थे. इस केस में आर्यन खान बरी हो गए. समीर वानखेड़े का तबादला कर दिया गया. जैसे ही समीर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, शाहरुख खान का एक पुराना ट्वीट वायरल होने लग पड़ा. जिसमें उन्होंने जैसा कर्म करोगे, वैसा फल मिलेगा टाइप की बात कही थी. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement