इंडिया की सबसे वेटरन डांस डायरेक्टर/ कोरियोग्राफर हैं सरोज खान. उन्होंने श्रीदेवी से लेकर माधुरी दीक्षित और दीपिका पादुकोण तक के लिए एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने कोरियोग्राफ किए हैं. दूसरी तरफ हैं एक और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य. वो भी माने हुए कोरियोग्राफर हैं. इंडिया के सभी बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं. और लगातार कर रहे हैं. दिक्कत ये है कि अब सरोज खान और गणेश आचार्य एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं. इनके बीच आई दिक्कतों की वजह हैं बैकग्राउंड डांसर्स. यानी वो डांसर, जो किसी गाने या इवेंट में स्टार्स के पीछे नाचते हैं.
भारत के दो मशहूर कोरियोग्राफर की लड़ाई यूं मीडिया के सामने आई, किसी ने सोचा नहीं होगा
सरोज खान ने गणेश आचार्या पर आरोप लगाए हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















