The Lallantop

एक्स मेन: एपोकैलिप्स एक मिस्टीक प्रधान फिल्म है

और अगर आपको शंका हो कि इस फिल्म में वोल्वरिन है या नहीं तो जरूर पढ़ें.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सबसे पहले उन लोगों को जवाब जिनका हर बार एक ही सवाल होता है. एक्स मेन: एपोकैलिप्स में वोल्वरिन है क्या ?
Source- tumblr

नहीं है. नहीं है. नहीं है. पहले ट्रेलर में दिखा था क्या? नहीं ना ? तो नहीं है. अब तो IMDb में भी उसका नाम नहीं दिखता यार! सिमोन और ब्रायन खर्च हो जाएंगे लिखते-लिखते पर आप एक्स- मेन लोगन को ही मानोगे.
Source- tumblr

अच्छा ये देखो जब इस वाली फिल्म के लिए मैग्नेटो और जेवियर, लोगन को पूछने गए तो क्या हुआ था.
Source- pinterest
Source- pinterest

ये सब हटाओ दुनिया खतरे में हैं. जैसा कि हर दूसरी हॉलीवुड की फिल्म में होता है. दूसरा वाला ट्रेलर आ गया है एक्स मेन एपोकैलिप्स का 27 मई को पिच्चर आ रही है. और इस बार हमारे पास हीरो सिर्फ एक ही है. मिस्टीक. हम बता रहे हैं, ये किसी की पिच्चर नहीं है न जेवियर्स की, न मैग्नेटो की , न साइकोल्प्स की न क्विकसिल्वर की. मिस्टीक की है. काहे कि ट्रेलर में सबसे ज्यादा चौड़ में वही दिखती है. लड़कों को हड़काती है, बच्चे नहीं हो, अब एक्स- मैन हो गए हो. यहां देखो ट्रेलर.
https://www.youtube.com/watch?v=2oVht1Y8Meg
एक्स मेन है क्या?
जिनने एक्स-मेन वाली फिल्में न देखी हो उनके लिए फुर्ती में बता दें. दो दोस्त हुआ करते थे. प्रोफेसर जेवियर और मैग्नेटो. दोनों म्युटेंट हैं. म्युटेंट के पास विचित्र शक्तियां होती हैं. जेवियर अच्छा म्युटेंट है, मैग्नेटो की बुद्धि कभी-कभी भ्रष्ट हो जाती है तो वो विलेन बन जाता है. इनके बीच एक लड़की है मिस्टीक. मिस्टीक बनती हैं जेनिफर लॉरेंस. जेनिफर लॉरेंस दुनिया की सबसे सुंदर औरत हैं. इस बात पर किसी ने एतराज़ किया तो उसके पेट में वुल्वरीन की तीन उंगलियां घुसा दी जाएंगी. वुल्वेरिन को सब पहचानते हैं. उसकी देह में एडमेंटियम भरा है. उसका असली नाम लोगन है. वो बहुत जोर चिल्लाता है.
पहला ट्रेलर यहां देखिए

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement