The Lallantop

500 करोड़ के करीब पहुंची विकी कौशल की 'छावा'

फिल्म का तेलुगु वर्जन भी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाला है.

Advertisement
post-main-image
'छावा' ने बॉक्स ऑफिस से 479 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

Shahrukh Khan ने आठ घंटे तक सेट नहीं छोड़ा, Salman Khan की Sikandar के  पहले गाने पर लोग क्या बोले?,  500 करोड़ के करीब पहुंची Vicky Kaushal की 'छावा'. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# "शाहरुख खान ने आठ घंटे तक सेट नहीं छोड़ा"

बीते कुछ दिनों से शाहरुख खान और शूजीत सरकार के साथ में कम करने को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थी. अब शूजीत सरकार ने खुद इस पर बात की है. शाहरुख और शूजीत ने हाल ही में एक ऐड के लिए शूट किया है. शूजीत ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, "शाहरुख के साथ काम करना हमेशा एक यादगार अनुभव रहा है. हमें मज़ा आया. वो बहुत फिट लग रहे थे. उन्होंने आठ घंटे तक सेट नहीं छोड़ा. हमने एक साथ पूरा शूट खत्म कर लिया था."

# सलमान की 'सिकंदर' के पहले गाने पर लोग क्या बोले?

सलमान खान और रश्मिका मंदन्ना की फिल्म 'सिकंदर' का पहला गाना रिलीज़ हो गया है. गाने का टाइटल है 'ज़ोहरा जबीं'. गाने को नकाश अज़ीज़ और देव नेगी ने मिलकर गाया है. इसका म्यूज़िक प्रीतम ने दिया है. गाने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, "ये गाना सुपरहिट है." एक ने कहा, "सलमान खान अनमैचेबल ऑरा." एक ने कहा, "सलमान की एनर्जी कमाल की है." एक और यूज़र का कहना था, "प्रीतम ने चूना लगा दिया."

Advertisement
# सलमान ने 2 दिन में 'सिकंदर' का गाना शूट किया!

टाइम्स नाव की खबर में सोर्स के हवाले से बताया गया है कि 'सिकंदर' के गाने का शूट सलमान खान ने 4 दिन की बजाय 2 दिन में ही पूरा कर लिया था. ये गाना सलमान और रश्मिका पर फिल्माया गया है. शूट के लिए टीम ने 4 दिन का शेड्यूल प्लान किया था. लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते सलमान ने अपना हिस्सा 2 दिनों में खत्म कर दिया था. सोर्स ने आगे बताया, "सलमान खान इस गाने के लिए एक्स्ट्रा टेक भी नहीं देना चाहते थे."

# एटली से क्यों नाराज़ हुए सलमान खान के फैन्स?

बीते कुछ महीनों से खबर उड़ रही थी कि सलमान खान और एटली एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. फिर खबर आई कि  A6 के टाइटल से बनने वाली इस फिल्म में अब सलमान खान की जगह अल्लू अर्जुन होंगे. अब सलमान के फैन्स एटली से नाराज़ हो गए हैं. उनका कहना है कि एटली, अल्लू अर्जुन के साथ ही ये फिल्म बनाना चाहते थे. उन्होंने बस फिल्म की हाइप बनाने के लिए सलमान के नाम का इस्तेमाल किया.

# तय तारीख पर रिलीज़ हो पाएगी चिरंजीवी की 'विश्वम्भरा'?

चिरंजीवी की फिल्म 'विश्वम्भरा' 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन राम चरण की 'गेम चेंजर' की वजह से फिल्म की वजह से इसकी रिलीज़ को आगे बढ़ा दिया गया था. फिर खबर आई कि फिल्म 9 मई को थिएटर्स में आएगी. लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म का शूट अभी भी बचा हुआ है. मेकर्स की तरफ से भी इस को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है.

Advertisement
# 500 करोड़ के करीब पहुंची विकी कौशल की 'छावा'

विकी कौशल की 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस से 479 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म का तेलुगु वर्जन भी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाला है. बीच में खबर आई थी कि 'छावा' के तेलुगु वर्जन के लिए Jr NTR ने डबिंग की है. लेकिन मेकर्स ने इस खबर को गलत बताया है.

वीडियो: छावा के एक्टर विनीत कुमार ने बताया, शाहरुख खान के बंगले Mannat के बाहर क्यों बैठते हैं?

Advertisement