The Lallantop

विकी कौशल की 'छावा' ने कमाई के मामले में रणबीर कपूर की 'एनिमल' को पछाड़ा

Vicky Kaushal की Chhaava ने Ranbir Kapoor की Animal का रिकार्ड तोड़ दिया.

Advertisement
post-main-image
'छावा' ने भारत में 23 दिनों में 509.05 करोड़ रुपयों का नेट कलेक्शन कर लिया है.

Vicky Kaushal की Chhaava ने Animal का रिकार्ड तोड़ा. Aamir Khan ने बताया क्यों ठुकराई Shah Rukh Khan की फिल्म Darr. Sunny Deol और Randeep Hooda की Jaat का नया प्रोमो आया. साथ ही फिर से टली Prabhas  की The Raja Saab की रिलीज़. सिनेमा से जुड़ी ऐसी और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें: 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# विकी कौशल की 'छावा' ने 'एनिमल' का रिकार्ड तोड़ा

विकी कौशल, अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदन्ना की 'छावा' ने रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' का रिकार्ड तोड़ दिया है. 'छावा' ने भारत में 23 दिनों में 509.05 करोड़ रुपयों का नेट कलेक्शन कर लिया है. इसके हिन्दी वर्ज़न ने अब तक कुल 503.3 करोड़ रुपये कमाए. वहीं 'एनिमल' के हिन्दी वर्ज़न ने कुल 502.98 करोड़ रुपये कमाए थे. 'छावा' तेलुगु में भी अच्छा पर्फॉर्म कर रही है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में ये शाहरुख की 'जवान', 'पठान' और सनी देओल की 'गदर 2' को भी पछाड़ सकती है.  

# आमिर ने बताया क्यों ठुकराई शाहरुख की फिल्म 'डर'

'आमिर खान: सिनेमा का जादूगर' फिल्म फेस्टिवल के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आमिर खान ने कई फिल्मों से जुड़े किस्से सुनाए. इसी दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने 'डर' और DDLJ के रोल ठुकरा दिए थे. उन्होंने बताया, "डर, जो मैं कर रहा था, वो मैंने अलग कारणों से छोड़ दी. अब मुझे लगता है कि जो हुआ वो सही हुआ. क्योंकि यश (चोपड़ा) जी जो सुर पकड़ रहे थे, वो शाहरुख को ज़्यादा सूट कर रहा था. अगर मैं उसे करता, तो वो कुछ और ही हो जाता". इसी बातचीत में उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें 'बजरंगी भाईजान' भी ऑफर हुई थी. मगर उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी और सलमान खान को रेफर कर दिया.  

Advertisement
# सनी देओल-रणदीप हुडा की 'जाट' का नया प्रोमो आया

सनी देओल और रणदीप हुडा की फिल्म 'जाट' का नया टीज़र आया है. इसमें रणदीप के किरदार को इंट्रोड्यूस किया गया है. इसमें रणदीप का किरदार बारिश में खुद को एक बोरे से ढका हुआ दिख रहा है. साथ में उनके हाथ में एक सिगरेट भी है. उनके किरदार का नाम राणातुंगा होगा. ऐसी रिपोर्टस थीं कि फिल्म में 6 विलन होंगे, उन्हीं में से एक रणदीप हुडा भी होंगे. इस फिल्म को गोपीचन्द मलीनेनी डायरेक्ट कर रहें हैं. 'जाट' 10 अप्रैल 2025 को रिलीज़ होगी.

# जल्द शुरू होगा धनुष-वेत्री मारन की 'वाडा चेन्नई 2' का शूट

2018 में धनुष और वेत्री मारन की 'वाडा चेन्नई' नाम की एक फिल्म आई थी. इसे क्रिटिक्स ने काफी पसंद भी किया था. पहले मेकर्स ने बोला था कि फिल्म के सीक्वल और प्रीक्वल दोनों आएंगे. यानी ये फिल्म तीन किश्तों में बनेगी. फिल्म की तगड़ी हाइप भी बनी. मगर पहले पार्ट के रिलीज़ के कई सालों तक इस पर कोई अपडेट नहीं आया. अब एक अवॉर्ड फंक्शन में डायरेक्टर वेत्री मारन ने इसके सीक्वल पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि वो इस पर काम कर रहें हैं. उन्होंने बताया, "अगर हम 'वाडा चेन्नई 2' शुरू कर देंगे, तो इतनी हाइप नहीं होगी, जितनी अभी है. जब सब फिल्म के बारे में अपडेट पूछते हैं, तो ज़्यादा हाइप बनती है. हम इसे जल्द शुरू करेंगे."

# फिर से टली प्रभास की 'द राजसाब' की रिलीज़

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज़ टलती ही जा रही है. पहले खबर आई थी कि ये फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज़ होगी. मगर अब खबर आ रही है कि इसकी रिलीज़ में फिर से देरी होगी. टाइम्स नाव की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी इसके कुछ गाने और सीन्स शूट होने बाकी हैं. साथ ही प्रभास की इंजरी की वजह से भी इसकी शूटिंग में देरी हो रही है. इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि मेकर्स इसकी नई रिलीज़ डेट दिवाली 2025 के आस पास-रख सकते हैं.  

Advertisement
# रजनीकांत ने शुरू किया 'जेलर 2' का शूट  

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' के सीक्वल पर काम शुरू हो गया है. पिछले दिनों एक अनाउंसमेंट टीज़र रिलीज़ किया गया था. इसमें बताया गया कि फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ही डायरेक्ट करेंगे. साथ ही इसका म्यूज़िक अनिरुद्ध रविचंदर कंपोज़ करेंगे. लेटेस्ट रिपोर्ट ये है कि चेन्नई में आज से 'जेलर 2' का शूट चालू हो चुका है. ये जानकारी प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया पर दी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'किंग' का शूट शुरू होने में देरी होगी, स्पाय यूनिवर्स से भी ऊपर की फिल्म बनाना चाहते हैं.

Advertisement