The Lallantop

यूएस एम्बेसडर बने 'मन्नत' में शाहरुख खान के मेहमान

US एम्बेसडर एरिक गार्सेटी शाहरुख खान से मिलने मुंबई में उनके घर 'मन्नत' पहुंचे. फिर ट्वीट किया, "क्या मेरे बॉलीवुड डेब्यू का समय आ गया है?"

Advertisement
post-main-image
Shahrukh khan

सिनेमा से जुड़ी सभी खबरें एक साथ एक जगह पर पढ़ना चाहते हैं तो ये एकदम सही जगह है. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# प्रभास की 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर सामने आया

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज़ में एक महीने का समय बचा है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज़ कर दिया है. फिल्म में बजरंग का किरदार निभा रहे देवदत्त नागे उड़ते हुए नज़र आ रहे हैं और राघव बने प्रभास हाथ में धनुष बाण लिए दिख रहे हैं. पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा, 'मंगलमय हर भक्त होगा, जब आदिपुरुष का स्वागत होगा'. ‘आदिपुरुष’ 16 जून को रिलीज    के लिए तैयार है.

Advertisement

# ‘द केरला स्टोरी’ 150 करोड़ के क्‍लब में शामिल

अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. रिलीज़ के 12 वें दिन फिल्म ने ये आंकड़ा छुआ है. इसी के साथ ये साल 2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म को डायरेक्ट किया है सुदिप्तो सेन ने. इसमें अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी ने काम किया है.

# सलमान खान, नोरा, बादशाह  करेंगे IIFA में परफॉर्म

Advertisement

23वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (IIFA ) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. अबू धाबी के यस आइलैंड में 25 से 27 मई के बीच ये अवार्ड फंक्शन होने वाला है. कोईमोई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, विकी कौशल और अभिषेक बच्चन ये अवॉर्ड शो होस्ट करेंगे. सलमान खान, वरुण धवन, कृति सेनन, नोरा फतेही और आयुष्मान खुराना इस अवार्ड शो में परफॉर्म कर सकते हैं.

# अजय की 'सिंघम अगेन' की शूटिंग अगस्त से होगी शुरू

'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' के बाद अजय देवगन और  रोहित शेट्टी 'सिंघम अगेन' के लिए एक बार फिर साथ आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शूटिंग अगस्त से शुरू हो सकती है. फिल्म में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण भी नज़र आने वाली हैं. वो इस कॉप यूनिवर्स की पहली फीमेल कॉप होंगी. फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार का कैमियो भी होगा.

# यूएस एम्बेसडर बने 'मन्नत' में शाहरुख खान के मेहमान

US एम्बेसडर एरिक गार्सेटी शाहरुख खान से मिलने मुंबई में उनके घर मन्नत पहुंचे. ये जानकारी खुद एरिक ने एक ट्वीट कर के दी. उन्होंने शाहरुख़ के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की और लिखा; सुपरस्टार शाहरुख़ खान के साथ उनके घर मन्नत में मजेदार बातचीत हुई. मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री के बारे में जाना. दुनियाभर में बॉलीवुड और हॉलीवुड के इम्पैक्ट पर भी चर्चा हुई. मजाकिया अंदाज़ में पूछते हुए उन्होंने ये भी लिखा- क्या मेरे बॉलीवुड डेब्यू का समय आ गया है?

# रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' कास्टिंग में सारे सितारे भर दिए

रोहित शेट्टी की अगली फिल्म है 'सिंघम अगेन'. इस फिल्म की स्टारकास्ट बड़ी धुआंधार होने वाली है. अजय देवगन तो सिंघम हैं ही. उनके अलावा इस फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और विकी कौशल भी दिखाई देंगे. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सिंघम अगेन' के लिए रोहित शेट्टी और विकी कौशल लंबे समय से बातचीत कर रहे हैं. उनके लिए फिल्म में एक ख़ास कैरेक्टर लिखा जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फिल्म में विक्की का कैरेक्टर दूसरे पुलिसवालों से अलग होगा.

वीडियो: दी सिनेमा शो: अजय देवगन, दीपिका पादुकोण के अलावा कौन होगा 'Singham Again' का हिस्सा

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement