The Lallantop

'लोकी' वाले एक्टर टॉम हिडलटन ने कहा, 'लोकी' के इंडियन वर्जन के लिए शाहरुख खान बेस्ट हैं

कुछ दिनों पहले 'द मार्वल्स' की डायरेक्टर Nia DaCosta ने Shahrukh Khan के साथ काम करने की इच्छा जताई थी.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की फिल्म देवदास पर भी टॉम ने बात की.

मार्वल स्टूडियो की सीरीज़ 'लोकी' सीरीज़ का दूसरा सीज़न आ गया है. टॉम हिडलटन की इस सीरीज़ को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं. रिसेंटली एक इंटरव्यू में जब टॉम से पूछा गया कि अगर 'लोकी' का बॉलीवुड वर्जन बनाया जाए, तो उसमें किस एक्टर को कास्ट किया जाना चाहिए? इस पर टॉम ने शाहरुख खान का नाम लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए टॉम ने 'लोकी' के बॉलीवुड वर्जन पर बात की. जब उनसे पूछा गया कि 'लोकी' के रोल में वो बॉलीवुड से किस एक्टर को देखना चाहते हैं, तो हिडलटन ने कहा,

''शाहरुख खान. वो सबसे बेस्ट हैं. मुझे लगता है वो सबसे बेहतर होंगे.''

Advertisement

टॉम ने शाहरुख खान की फिल्म 'देवदास' पर भी बात की. उन्होंने बताया कि 'देवदास' देखकर उन्हें बहुत अलग सा एहसास हुआ. टॉम ने कहा,

''मुझे याद है कुछ समय पहले की बात है. मैं 'देवदास' देखने गया था. हां मुझे पता है वो पुरानी फिल्म है. मगर मैं उसे लोकल सिनेमा में देखने गया था और उसका एक्सपीरिएंस बिल्कुल अलग था. मैंने उस तरह की चीज़ पहले कभी नहीं देखी थी. तो हां मुझे वो बहुत अच्छे से याद है.''

कुछ दिनों पहले 'द मार्वल्स' की डायरेक्टर  Nia DaCosta ने शाहरुख खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी. न्यूज़ 18 से बात करते हुए  Nia DaCosta ने कहा था कि शाहरुख खान एक लेजेंड एक्टर हैं और वो उनके साथ काम करना चाहती हैं.

Advertisement

खैर, शाहरुख फिलहाल अपने आने वाली फिल्म 'डंकी' पर ध्यान दे रहे हैं. राजकुमार हिरानी के साथ ये उनका पहला कोलैबरेशन है. फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन इरानी नज़र आएंगे. शाहरुख के लिए ये साल काफी अच्छा रहा. उनकी अभी तक आई दो फिल्में 'जवान' और 'पठान' ने भयंकर कमाई की. दोनों ही फिल्मों ने एक-एक हज़ार करोड़ रुपए से ज़्यादा का कलेक्शन किया. इसी वजह से कि शाहरुख की 'डंकी' से भी काफी उम्मीदें हैं.

'डंकी' का क्लैश प्रभास की 'सलार' से होने वाला है. वो भी काफी बड़ी फिल्म है. बज़ भी ठीक-ठाक है. अब देखना होगा दोनों फिल्मों में से किसे जनता का रिस्पॉन्स ज़्यादा मिलता है. दोनों ही फिल्में इंडिया में 22 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है.

Advertisement