नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
'टाइगर 3' में ऋतिक का कैमियो 'टाइगर वर्सेज़ पठान' के लिए बड़ा हिंट है?
'टाइगर 3' रिलीज़ हुई. शाहरुख और ऋतिक के कैमियो को लेकर खूब बातें हुईं. कई सारी फैन थ्योरीज़ घूमने लगीं. 'टाइगर वर्सेज़ पठान' और 'वॉर 2' को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई.


1. ढाई करोड़ की बिकी माइकल जैक्सन की जैकेट
डांस के आइकन माइकल जैक्सन की एक जैकेट लंदन में 2.50 करोड़ रुपए में निलाम की गई है. इस जैकेट को माइकल ने 1984 में आए एक विज्ञापन के लिए पहना था. जिसे 2.50 करोड़ में खरीदा गया है.
2. जेसन की 'एक्वामैन 2' का फाइनल पोस्टर आया
जेसन ममोआ की फिल्म 'एक्वामैन- एंड द लॉस्ट किंगडम' का नया पोस्टर रिलीज़ किया गया है. तमाम विवादों के बाद ये फिल्म इंडियन थिएटर्स में 21 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
3. 'काला पानी' के दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट हुई
नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज़ 'काला पानी' के दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट हो गई है. जिसमें एक्टर सुकांत गोएल की आवाज़ सुनाई दे रही है. इसके पहले सीज़न को बहुत ज़्यादा पसंद किया गया है. दूसरे सीज़न की रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस की जाएगी.
4. 'टाइगर 3' ने दूसरे दिन कमाए 57 करोड़ रुपए
Salman Khan की Tiger 3 ने देशभर से सोमवार यानी 13 नवंबर को 57 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसी के साथ 'टाइगर 3' दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू चुकी है. फिल्म ने इंडिया में कुल 102 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया है.
5. ''विजय और शाहरुख संग होगी अगली फिल्म'': एटली
'जवान' के डायरेक्टर एटली ने एसआरके और विजय की फिल्म पर बात की. एटली ने उस तस्वीर पर भी बात की जिसमें शाहरुख, विजय और एटली साथ दिख रहे हैं. एटली ने बताया कि 'ज़िंदा बंदा' शूट के वक्त उन्होंने थलपति विजय को फोन किया और उन्हें पार्टी का न्योता भेजा. जब विजय आए तो उन्होंने और शाहरुख खान ने साथ में मिलकर कुछ डिस्कस किया, फिर एटली को बुलाया. शाहरुख ने एटली से कहा कि वो कभी भी अगर दो हीरो वाली फिल्म बनाएं, तो विजय और शाहरुख दोनों वो फिल्म करने के लिए तैयार हैं. तो अब एटली इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. ये उनकी अगले साल की फिल्म होगी.
6. दीपिका ने कहा, पहले भी नेपोटिज़्म था, अब भी है
दीपिका पादुकोण ने रिसेंटली एक इंटरव्यू में नेपोटिज़्म पर बात की. कहा, ''आज से 15-20 साल पहले अगर आप इंडस्ट्री में आउटसाइडर थे, तो आपके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था. ये बहुत मुश्किल टास्क होता था किसी के लिए भी कि जिस फील्ड से आपके घरवाले ना आते हों, उस फील्ड में अपना नाम बनाना चाहते हैं. हमें अभी लगता है कि नेपोटिज़्म आजकल का ट्रेंड हैं मगर ऐसा नहीं है. नेपोटिज़्म तब भी था, अब भी है और आगे भी रहेगा.''
7. 'टाइगर वर्सेज़ पठान' के विलेन ऋतिक रोशन?
'टाइगर 3' रिलीज़ हुई. शाहरुख और ऋतिक के कैमियो को लेकर खूब बातें हुईं. कई सारी फैन थ्योरीज़ घूमने लगीं. 'टाइगर वर्सेज़ पठान' और 'वॉर 2' को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई. अब ऐसी ही एक और रिपोर्ट आ रही है. जिसमें बताया जा रहा है कि 'वॉर 2' के विलेन ऋतिक रोशन होंगे. कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन का किरदार आने वाली फिल्म 'वॉर 2' में ग्रे शेड का होगा. 'टाइगर 3' में ऋतिक का डायलॉग, ''बुराई से लड़ते-लड़ते आप खुद बुरे बन जाते हैं...'' इस बात का हिंट देता है कि ऋतिक का ग्रे शेड किरदार 'वॉर 2' में होगा. उसका साथ देने के लिए 'टाइगर' या 'पठान' का किरदार भी होगा. जिससे 'टाइगर वर्सेज़ पठान' की नींव पड़ेगी. जिसमें टाइगर और पठान एक-दूसरे के आमने-सामने आ जाएंगे.



















