The Lallantop

सलमान की 'सिकंदर' का पहला गाना आया, लोग बोले - "प्रीतम ने चूना लगा दिया"

Salman Khan और Rashmika Mandanna की Sikandar का पहला गाना Zohra Jabeen रिलीज़ हुआ है. एक तरफ फैन्स उस पर लहालोट हो रखे हैं, तो दूसरी तरफ से इसे ठंडा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है.

Advertisement
post-main-image
'सिकंदर' का गाना 'ज़ोहरा जबीं' 04 मार्च को 04:05 बजे रिलीज़ किया गया.

04 मार्च को 04:05 बजे Sikandar का पहला गाना Zohra Jabeen रिलीज़ किया गया. ये गाना Salman Khan और Rashmika Mandanna पर फिल्माया गया है. इस गाने को Pritam ने कम्पोज़ किया है. ‘सिकंदर’ के बाकी गानों के लिए भी उन्होंने ही म्यूज़िक बनाया है. ‘सिकंदर’ ईद पर आने वाली है. ‘ज़ोहरा जबीं’ को ईद सॉन्ग की तरह ही रिलीज़ किया गया है. जश्न का माहौल है. उसी के बीच सलमान और रश्मिका के किरदार नाच रहे हैं. इस गाने में सिर्फ मेल वॉयस का ही इस्तेमाल किया गया. सलमान वाले हिस्से के लिए Nakash Aziz और Dev Negi ने आवाज़ दी है. नकाश ने इससे पहले सलमान के लिए ‘भारत’ का गाना ‘स्लो मोशन’ भी गाया है. बाकी ‘पुष्पा द राइज़’ के हिंदी वर्ज़न ‘ए बिड्डा ये मेरा अड्डा’ और ‘फैन’ का ‘जबरा फैन’ उनके सबसे पॉपुलर गानों में से हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘ज़ोहरा जबीं’ के एक हिस्से में सलमान ने रैप भी परफॉर्म किया है. उसे Mellow D ने लिखा और गाया है. कुछ दिन पहले ‘सिकंदर’ का टीज़र आया था. उसके ज़रिए मेकर्स ने फिल्म की प्रॉपर मार्केटिंग शुरू कर दी थी. अब पहला गाना आया है. इंटरनेट पर इसे मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहा है. सलमान के फैन्स एक तरफ लहालोट हो रखे हैं. सभी के कमेंट्स में ‘चार्टबस्टर’ शब्द चिपका हुआ है. वो लिख रहे हैं कि सलमान ने ईद वाला गाना डिलीवर कर दिया है. इसी तरह किसी ने सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री की तारीफ की. फिर आता है दूसरा तबका. उनका मानना है कि गाने में दम नहीं है. एक यूज़र ने लिखा कि प्रीतम ने मेकर्स को चूना लगा दिया है, ये ‘अफ़गान जलेबी’ की सस्ती कॉपी लग रहा है. लोग सलमान के पॉपुलर डांस नंबर्स ‘माशाल्लाह’ और ‘स्वैग से स्वागत’ को याद करने लगे. लिखने लगे कि ‘ज़ोहरा जबीं’ में वैसी बात नहीं है.

salman khan sikandar song
‘ज़ोहरा जबीं’ पर किए एक कमेंट का स्क्रीनशॉट.  

बहरहाल ‘सिकंदर’ की बात करें तो अभी तक मेकर्स ने रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की है. गाने के अंत में भी इतना ही बताया कि फिल्म ईद पर आने वाली है. बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें चल रही हैं कि ‘सिकंदर’ 30 मार्च को रिलीज़ हो सकती है. ये रविवार का दिन है. सलमान की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ भी रविवार को ही आई थी. तब मेकर्स को उम्मीद थी कि लगातार आने वाली छुट्टियों से फिल्म को फायदा मिलेगा. मगर ऐसा हुआ नहीं था. ‘सिकंदर’ के लिए भी यही स्ट्रैटेजी अपनाई जाएगी या नहीं, ये अभी साफ नहीं है.                    

       

Advertisement

 

 

वीडियो: सलमान की सिकंदर का टीजर रिलीज, क्या नया क्या पुराना?

Advertisement

Advertisement