The Lallantop

सलमान-शाहरुख के बॉडीगार्ड्स की सैलरी करोड़ों में? इस आदमी ने सब सच बता दिया

Shahrukh Khan, Salman Khan के बॉडीगार्ड्स की सैलेरी किन-किन चीज़ों पर निर्भर होती है, इसका भी पता चल गया.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान और सलमान खान के बॉडीगार्ड्स की सैलेरी कितनी होगी, पता चल गया.

अक्सर हम Shahrukh Khan, Salman Khan के बॉडीगार्ड्स की सैलेरी और उनकी लाइफ स्टाइल के बारे में तमाम तरह की खबरें सुनते या पढ़ते हैं. शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि या सलमान के बॉडीगार्ड शेरा अक्सर इन सितारों को भीड़-भाड़ से बचाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाते हैं. इन बॉडीगार्ड्स की सैलेरी को लेकर सबसे ज़्यादा खबरें चलती हैं. कहा जाता है कि इन बॉडीगार्ड्स को करोड़ों में सैलेरी मिलती है. रिसेंटली एक जाने-माने सिक्योरिटी कंसल्टेंट ने इस पर बात की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यूसूफ इब्राहिम एक नामी सिक्योरिटी कंसल्टेंट हैं. इनका काम एक्टर्स या किसी बड़ी हस्ती को सिक्योरिटी प्रोवाइड करना है. इनकी कंपनी के लोग कई बड़ी हस्तियों के बॉडीगार्ड्स हैं. कई ए लिस्टर एक्टर्स को ये प्रोटेक्शन मुहैया भी करवा चुके हैं. जिसमें आलिया भट्ट से लेकर वरुण धवन का नाम शामिल है.

हाल ही में यूसूफ ने Siddharth Kannan के साथ बातचीत की. जब उनसे पूछा गया कि क्या शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह को 2.7 करोड़ की सालाना सैलेरी मिलती है. तो बोले,

Advertisement

''देखिए, मैं बताऊं, हम ये तो नहीं जानते कि कौन कितना कमाता है मगर इतना पॉसिबल नहीं है.''

जब उनसे पूछा गया कि क्या सलमान के बॉडीगार्ड शेरा की सैलेरी 2 करोड़ रुपये सालाना है तो बोले,

''सलमान खान के शेरा का अपना खुद का बिज़नेस है. वो एक सिक्योरिटी कंपनी के मालिक हैं. तो बहुत संभव है कि वो इतना पैसा कमा लेते हों.''

Advertisement

यूसूफ ने अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड की सैलेरी पर बात करते हुए बताया कि बॉडीगार्ड की सैलेरी किस चीज़ पर निर्भर करती है. जब उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय के बॉडीगार्ड को 1.2 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं तो बोले,

''मेरे पास उनकी पर्सनल जानकारी तो नहीं है. अगर इस अमाउंट को कैलकुलेट करें तो होते हैं 10-12 लाख रुपये महीना. क्या ये संभव है? नहीं. ये निर्भर करता है कि शूट की बिलिंग क्या आ रही है. कितने प्रमोशन्स और इवेंट्स हैं. कितने दिन आपका स्टार काम कर रहा है. तो बस बॉडीगार्ड्स की सैलेरी इन सब पर डिपेंड करती है. मुझे लगता है किसी ने भी ये सब आंकड़ें बस ऐसे ही छाप दिए हैं.''

ख़ैर, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा सबसे पॉपुलर माने जाते हैं. शेरा खुद की सिक्योरिटी एजेंसी भी चलाते हैं. जिसका नाम है टाइगर सिक्योरिटी. उनकी कंपनी ने भी बहुत सारे सेलिब्रिटिज़ और बड़ी हस्तियों को गार्ड्स प्रोवाइड करवाया है. उधर शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह का नाम भी अक्सर चर्चाओं में रहता है. वो सालों से शाहरुख के साथ हैं. उनकी ट्रैवलिंग और पब्लिक अपीरिएंस के समय रवि, शाहरुख के साथ होते हैं. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान की 'सिकंदर' के टीज़र, गानों और ट्रेलर को लेकर मेकर्स का क्या प्लान है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement