The Lallantop

'डॉन 3' में शाहरुख-रणवीर नहीं, ये एक्टर होगा!

'डॉन 3' से ऋतिक, अमिताभ और आमिर जैसे एक्टर्स का नाम भी जुड़ चुका है.

Advertisement
post-main-image
कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने 'डॉन 3' की पुष्टि की थी. फोटो - इंस्टाग्राम

बीते कुछ दिनों से लगातार Don 3 को लेकर अपडेट आ रहे हैं. पहले बताया गया कि Shah Rukh Khan फिल्म करने वाले हैं. जल्द ही साइन कर लेंगे और जुलाई में ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो जाएगी. फिर दो दिन बाद खबर आती है कि शाहरुख फिल्म नहीं करेंगे. वो ‘डॉन’ फ्रैंचाइज़ी की दिशा से खुश नहीं. उनके बाहर होते ही रणवीर सिंह का नाम फिल्म से जुड़ा. कि रणवीर ‘डॉन 3’ में नए डॉन हैं. हालांकि अब बताया जा रहा है कि शाहरुख और रणवीर लीड रोल में नज़र नहीं आएंगे. फिल्म के राइटर और डायरेक्टर फरहान अख्तर खुद लीड रोल निभा सकते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ETimes में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फरहान खुद इस बात के पक्ष में हैं कि उन्हें फिल्म में लीड रोल निभाना चाहिए. रणवीर सिंह को लेकर जितनी भी बातें चल रही थीं, उन्हें रिपोर्ट में सिर्फ अफवाह का नाम दिया गया है. एक हालिया इंटरव्यू में फिल्म के को-प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने खुद कंफर्म किया था कि ‘डॉन 3’ बनने वाली है. उन्होंने PTI से बात करते हुए कहा,

जब तक मेरे पार्टनर (फरहान अख्तर) लिखना खत्म नहीं कर देते तब तक हम कुछ नहीं करने वाले. अभी वो अपनी स्क्रिप्ट पूरी करने में लगे हुए हैं. हम सब भी ‘डॉन’ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. 

Advertisement

रितेश ने बताया था कि उन्हें फिल्म की कहानी को लेकर कोई जानकारी नहीं है. जैसे ही ‘डॉन 3’ के बनने की पुष्टि हुई तभी से कहा जाने लगा कि शाहरुख फिर ‘डॉन’ के अवतार में लौटेंगे. Box Office Worldwide में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख जुलाई में फिल्म साइन करने वाले थे. लेकिन फिर पिंकविला की रिपोर्ट ने बताया कि शाहरुख फिल्म से दूर हो गए हैं. वो जैसी फिल्में अभी करना चाहते हैं, ‘डॉन’ उनमें फिट नहीं बैठती. 

बताया गया था कि फरहान और रितेश की एक्सेल एंटरटेनेमेंट ने शाहरुख का रिप्लेसमेंट ढूंढना शुरू कर दिया. उन्होंने एक ऐसे एक्टर का नाम फाइनल किया, जो उनके प्रोडक्शन की दो फिल्मों में काम कर चुका है. ऐसे चुनिंदा एक्टर्स ही हैं. आमिर खान, ऋतिक रौशन, रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी. आमिर, शाहरुख के समकालीन है. प्लस वो अभी ब्रेक पर हैं. ऋतिक का लाइन-अप अगले कुछ सालों तक के लिए सेट है. सिद्धांत को टिकट खिड़की पर अपनी स्टार पावर साबित करनी बाकी है. ऐसे में बचते हैं रणवीर सिंह. जिन्होंने एक्सेल की दो सफल फिल्में 'दिल धड़कने दो' और 'गली बॉय' में काम किया है. रिपोर्ट में लिखा गया कि रणवीर ने मेकर्स के साथ एक टेस्ट वीडियो भी शूट कर लिया है. लेकिन अब बताया जा रहा है कि ये खबरें निराधार थीं. 

बता दें कि ये पहला मौका नहीं जब ‘डॉन 3’ को लेकर कोई बड़ा अपडेट आए हो. बॉलीवुड हंगामा की एक पुरानी रिपोर्ट ने दावा किया था कि फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ की स्क्रिप्ट पूरी कर ली. उसे लेकर वो शाहरुख के पास गए. शाहरुख को कहानी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. उन्होंने स्क्रिप्ट रिजेक्ट कर दी. बताया जा रहा है कि फरहान ने उसके बाद नए सिरे से कहानी पर काम करना शुरू किया. फरहान चाहते हैं कि ‘डॉन 3’ में तीन जेनरेशन को दिखाया जाता. अमिताभ, शाहरुख और तीसरा कोई और एक्टर. ये तीसरा एक्टर फ्रैंचाइज़ी को आगे ले जाने का काम करता.      

Advertisement

 

वीडियो: शाहरुख खान की डॉन 3 को अब खुद मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है

Advertisement