The Lallantop

आमिर खान के चक्कर में शाहरुख खान ट्रोल हो गए

कुछ लोगों ने थिएटर्स में उनके गेस्ट अपीरिएंस को देखकर ताली बजायी. तो कुछ लोगों ने आमिर का गुस्सा शाहरुख पर निकाल दिया.

Advertisement
post-main-image
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में शाहरुख खान का कैमियो रोल है.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा की खबरें एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह आए हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#सितंबर में खत्म होगी 'मेरी क्रिसमस' की शूटिंग

कटरीना कैफ और विजय सेतुपति इन दिनों अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की शूटिंग कर रहे है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका आखिरी शेड्यूल सितंबर से मुंबई में शूट किया जाएगा. रमेश तौरानी की प्रड्यूस की हुई इस फिल्म को श्रीराम राघवन डायरेक्ट कर रहे हैं.

Advertisement

#कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना का निधन हुआ

जाने-माने कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना (Shivamogga Subbanna) का निधन हो गया. वो 83 साल के थे. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. सुब्बन्ना को उनकी फिल्म 'काडू कुडुरे' (Kaadu Kudure) के गाने 'काडू कुडुरे ओडी बानडिट्टा' (Kaadu Kudure Odi Banditta) के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था.

#'सम्राट पृथ्वीराज' के फेलियर पर बोले सोनू सूद

Advertisement

अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई. इसी पर बात करते हुए सोनू ने कहा, ''बतौर एक्टर ये ज़रूरी है कि आप अपना सौ प्रतिशत दें. बाकी ये जनता तय करेगी कि क्या सही है क्या नहीं. 

आपको अपने फेलियर को एक्सेप्ट करना चाहिए और अगली बार से बेहतर करने की कोशिश करनी चाहिए. इस बार हम सफल नहीं हुए अगली बार होंगे.''

#आमिर खान के चक्कर में शाहरुख खान बुरे फंसे

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में शाहरुख खान का कैमियो है. कुछ लोगों ने थिएटर्स में उनके गेस्ट अपीरिएंस को देखकर ताली बजायी. तो कुछ लोगों ने आमिर का गुस्सा शाहरुख पर निकाल दिया. इन ट्रोल्स को शाहरुख से शिकायत है कि उन्होंने आमिर की फिल्म में क्यों काम किया. इस विरोध में सलमान खान के फैन्स भी उतर आए. सुबह से ट्विटर पर THROW SRK TO PAKISTAN ट्रेंड हो रहा है. सलमान फैन्स का कहना है कि शाहरुख खान अनलकी हैं. इसलिए उन्हें सलमान की 'टाइगर 3' में कैमियो नहीं करना चाहिए.

#धर्मेंद्र की 'खली-बली' की रिलीज़ डेट आ गई

मशहूर एक्टर धर्मेंद्र की फिल्म 'खली-बली' की रिलीज़ डेट आ गई. इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म को 16 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म में विजय राज और राजपाल यादव जैसे कलाकार दिखेंगे.

#नंदमुरी बालकृष्ण की अगली फिल्म अनाउंस हुई

साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण की अगली फिल्म अनाउंस हो गई. जिसे NBK 108 नाम से बुलाया जा रहा है. फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अनिल रविपुड़ी. फिलहाल इस प्रोजेक्ट के बारे में कुछ ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है.

#अभिषेक, तमन्ना, तापसी, वाणी पहुंचे IFFM

13वां इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न शुरू हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया में हो रहे फेस्ट में अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, अपर्णा सेन और तमन्ना भाटिया पहुंच चुके हैं. फेस्टिवल में 120 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज़, दिग्गजों को कैसी लगी?

Advertisement