The Lallantop

सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज़ पर फिर फंसा पेंच?

खबरें थीं कि 'मातृभूमि' को नवंबर या दिसंबर में रिलीज़ किया जा सकता है. मगर अब रिलीज़ फिर से फंस गई!

Advertisement
post-main-image
CBFC के पास भेजने से पहले 'मातृभूमि' के बैकग्राउंड स्कोर पर काम चल रहा है. रवि बसरूर फिल्म का BGM तैयार कर रहे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का फाइनल कट अभी लॉक नहीं हुआ है और बैकग्राउंड स्कोर पर काम जारी है, जिससे फिल्म की रिलीज़ डेट तय नहीं हो सकी है।
  • फिल्म के फाइनल कट में बदलाव के कारण और सीबीएफसी अप्रूवल प्रक्रिया के तहत, 'मातृभूमि' की रिलीज़ में देरी की संभावना बनी हुई है।
  • फाइनल अप्रूवल के बाद ही फिल्म को सीबीएफसी को भेजा जाएगा और उसके बाद ही रिलीज़ डेट का निर्णयरूप से ऐलान किया जाएगा।

Salman Khan की Maatrubhumi की रिलीज़ डेट में फिर से कौन सा पेंच फंस रहा है? Bobby Deol स्टारर Ek Badnaam Aashram Season 4 की शूटिंग लोकेशन क्यों बदलनी पड़ी? Ramayana के मेकर्स प्रमोशन से बवंडर उठाने की तैयारी कर रहे हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'ब्लडएक्स' का फर्स्ट लुक आया

प्राइम वीडियो की सीरीज़ 'ब्लडएक्स' का फर्स्ट लुक आया है. इसे 'वाइकिंग्स' के क्रिएटर माइकल हर्स्ट ने बनाया है. इसकी कहानी ऐरिक ब्लडएक्स और उनकी पत्नी गून हिल्ट की है. ऐरिक 10वीं सदी के नॉर्वे में गद्दी के लिए कई महान लड़ाइयां लड़ता है. हावियर मोलिन्यू और जेसिका मैडसन लीड रोल कर रहे हैं. 8 एपिसोड की इस सीरीज़ की रिलीज़ डेट अभी तक नहीं बताई गई है.

Advertisement

# 'ट्रांसफॉर्मर्स 8' डायरेक्ट कर सकते हैं माइकल बे

'ट्रांसफॉर्मर्स' में माइकल बे की वापसी हो सकती है. डैडलाइन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइज़ की 8वीं फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए माइकल से शुरुआती बातचीत चल रही है. स्टीवन स्पीलबर्ग फिल्म का क्रिएटिव ऐस्पेक्ट संभालेंगे और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रहेंगे. अभी कास्ट और रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं हुआ है.

Advertisement

# सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज़ में फिर पेंच!

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज़ का इंतज़ार अभी और लंबा हो सकता है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का फाइनल कट अभी लॉक नहीं हुआ है और इसमें बदलाव का काम जारी है. साथ ही रवि बसरूर फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर पर काम कर रहे हैं. फाइनल अप्रूवल के बाद ही फिल्म CBFC को भेजी जाएगी. उसके बाद ही रिलीज़ विंडो तय होगी. यानी फिलहाल ‘मातृभूमि’ की रिलीज़ डेट पर कोई क्लैरिटी नहीं है.

# रजनीकांत की 'जेलर 2' को मिला 16+ सर्टिफिकेट

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को CBFC ने UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक, नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 2 घंटे 45 मिनट लंबी होगी. फिल्म में रजनीकांत के साथ मोहनलाल, विजय सेतुपति और विद्या बालन भी नजर आएंगे. ‘जेलर 2’ इसी साल 15 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

# 'रामायण' ने प्रमोशन का बवंडर शुरू कर दिया

‘रामायण’ की रिलीज़ में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है. ऐसे में इसके प्रमोशन का बवंडर शुरू हो गया है. आज मेकर्स ने फिल्म से अरुण गोविल का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है. कभी टीवी पर भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ के रोल में नज़र आएंगे. 11 अक्टूबर को रामटेक मंदिर में एक ग्रैंड इवेंट प्लान किया जा रहा है. यहीं पर फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज़ किया जा सकता है.

# क्यों बदलनी पड़ी 'आश्रम 4' की शूटिंग लोकेशन?

बॉबी देओल की ‘आश्रम 4’ की शूटिंग में फैन्स ने ऐसा हंगामा मचाया कि मेकर्स को लोकेशन ही बदलनी पड़ी. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर में करीब एक महीने की शूटिंग के बाद अब अगला 20 दिनों का शेड्यूल आमेर में होगा. दरअसल, बॉबी को देखने के लिए उमड़ती भीड़ की वजह से शूटिंग में देरी हो रही थी. अक्षय ओबेरॉय भी सीज़न 4 से जुड़ गए हैं. उनका किरदार बाबा निराला से सीधी टक्कर लेगा. 

वीडियो: सलमान खान का 'मॉन्स्टर' वाले रोल का राज़ खुला! फिल्म में दिखेगी सनक की भरमार?

Advertisement