ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' का बज़ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा. छोटे बजट पर बनी ये फिल्म कमाई और पॉपुलैरिटी के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तगड़ी कमाई की है. थिएटर्स में धूम मचाने के बाद ये फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज़ होने जा रही है. इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर 24 नवंबर यानी आज रात 12 बजे से देखा जा सकेगा.
'कांतारा' ओटीटी पर आने वाली है, मगर एक बुरी खबर है
'कांतारा' के गाने को लेकर भी बवाल हुआ. उस पर चोरी का आरोप लगा. मगर बावजूद इन सभी के 'कांतारा' की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई.
.webp?width=360)

बीते कई दिनों से 'कांतारा' के डिजिटल रिलीज़ होने की बातें चल रही थीं. अब फाइनली अमेज़न प्राइम वीडियो ने अनाउंस किया है कि मूवी 24 नवंबर से ओटीटी पर आ जाएगी. मगर ट्विस्ट ये है कि फिल्म के हिंदी वर्जन को अभी रिलीज़ नहीं किया जा रहा है. 24 नवंबर से इसे सिर्फ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ा और मलयालम भाषा में ही देख पाएंगे. इसका हिंदी डब वर्जन कब प्रीमियर होगा इसकी अनाउंसमेंट फिलहाल नहीं हुई है.
'कांतारा' 30 सितंबर को मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' के साथ रिलीज़ हुई थी. फिल्म को पहले सिर्फ कन्नड़ा भाषा में ही रिलीज़ किया गया था. फिल्म ने पहले दिन 1.98 करोड़ रुपए की कमाई की थी. कन्नड़ा वर्जन की रिलीज़ के बाद वर्ड ऑफ माउथ से इसका नाम हुआ. लोगों ने एक-दूसरे से फिल्म की तारीफ सुनी और थिएटर पहुंच गए. कन्नड़ा वर्जन की रिलीज़ के 14 दिन बाद फिल्म के हिंदी, तमिल और तेलुगु डब वर्जन को रिलीज़ किया गया. फिल्म के सिर्फ हिंदी वर्जन ने 82 करोड़ रुपए और तेलुगु वर्जन ने 42 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
मूवी ने अब तक वर्ल्ड वाइड 400 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. 'केजीएफ चैप्टर 2' को पछाड़ते हुए 'कांतारा' कन्नड़ा बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. मूवी ने कन्नड़ा बॉक्स ऑफिस पर 165 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर ली है. ओवरऑल 'कांतारा' इस साल की छठवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ट्रेड पंडितों की मानें तो 'कांतारा' कमाई के मामले में बहुत जल्द कमल हासन की 'विक्रम' को भी पछाड़ देगी.
'कांतारा' फिल्म की तारीफ खूब हुई. रजनीकांत, अनुष्का शेट्टी, पृथ्वीराज सुकुमारन, राज एंड डीके जैसे कई स्टार्स ने फिल्म देखकर अपने विचार साझा किए. मूवी से विवाद भी जुड़ा. जिससे जनता बंट गईं. मामला धर्म से जोड़ा गया. दरअसल ऋषभ ने ही फिल्म में शिवा नाम का मुख्य किरदार भी निभाया है. एक तमिल चैनल को इंटरव्यू देते हुए ऋषभ ने 'कांतारा' को हिंदू धर्म की रूटेड कहानी बताई. जिस पर बहुत से लोगों ने आपत्ती जताई थी. इसके अलावा 'कांतारा' के गाने को लेकर भी बवाल हुआ. उस पर चोरी का आरोप लगा. मगर बावजूद इन सभी के 'कांतारा' की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई.
वीडियो: दी सिनेमा शो: कांतारा को ऑस्कर में भेजने वाली बात पर ऋषभ का बयान

















.webp?width=120)
.webp?width=120)



