The Lallantop

'डॉन 3' में शाहरुख खान की जगह होंगे रणवीर सिंह!

मेकर्स ने 'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह के साथ एक वीडियो भी शूट कर लिया है. जिसे जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
एक फोटोशूट के दौरान रणवीर सिंह. 'डॉन 2' के एक सीन में शाहरुख खान.

पिछले दिनों खबर आई कि Shahrukh Khan ने Don 3 में काम करने से इन्कार कर दिया है. Farhan Akhtar ने 'डॉन' की तीसरी किस्त के लिए स्क्रिप्ट लिख ली थी. पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ Amitabh Bachchan और एक नई पीढ़ी के एक्टर को कास्ट करने की तैयारी थी. शाहरुख को ये आइडिया जमा नहीं. एक मसला ये भी था कि जिस किस्म की फिल्में वो करना चाहते हैं, उसमें 'डॉन 3' फिट नहीं हो रही थी. अब खबर आ रही है कि 'डॉन' के तीसरे पार्ट के लिए Ranveer Singh का नाम फाइनल कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि रणवीर के साथ एक वीडियो भी शूट किया जा चुका है.  मेकर्स बिना किसी देरी के ये फिल्म अनाउंस करना चाहते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बीते दिनों पिंकविला में छपी खबर में बताया गया था कि एक्सेल एंटरटेनेमेंट शाहरुख का रिप्लेसमेंट ढूंढ रही है. उन्होंने एक ऐसे एक्टर का नाम फाइनल किया है, जो उनके प्रोडक्शन की दो फिल्मों में काम कर चुका है. ऐसे चुनिंदा एक्टर्स ही हैं. आमिर खान, ऋतिक रौशन, रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी. आमिर, शाहरुख के समकालीन है. प्लस वो अभी ब्रेक पर हैं. ऋतिक का लाइन-अप अगले कुछ सालों तक के लिए सेट है. सिद्धांत को टिकट खिड़की पर अपनी स्टार पावर साबित करनी बाकी है. ऐसे में बचते हैं रणवीर सिंह. जिन्होंने एक्सेल की 'दिल धड़कने दो' और 'गली बॉय' में काम किया है. मगर रणवीर इस चीज़ को लेकर चिंतित थे कि शाहरुख के जूतों में पांव डालना इतना आसान नहीं होगा.

अब न्यूज़ 18 की एक खबर के मुताबिक 'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह का नाम तय हुआ है. कास्टिंग में इस बदलाव के बारे में शाहरुख को इत्तिला कर दिया गया है. उन्हें ज़ाहिर तौर पर इससे कोई आपत्ति नहीं है. एक्सेल एंटरटेनेमेंट भी कोई ऐसा स्टार चाहता था कि टिकट खिड़की पर सफल हो. इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि जल्द ही 'डॉन 3' की अनाउंसमेंट की जाएगी. इसके लिए मेकर्स ने रणवीर के साथ एक वीडियो भी शूट कर लिया है. वो बिना देर किए इस वीडियो को रिलीज़ करना चाहते हैं.

Advertisement

दो और ज़रूरी बातें

1) इस फिल्म को संभवत: 'डॉन 3.0' नाम से बनाया जाएगा. क्योंकि ये अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद 'डॉन' सीरीज़ का थर्ड जेनरेशन है. उसी मुताबिक स्क्रिप्ट में भी बदलाव किए जा रहे हैं. 
2) आज ही खबर आई कि आर्यन खान की डेब्यू सीरीज़ 'स्टारडम' में शाहरुख खान के अलावा रणवीर सिंह भी कैमियो करते नज़र आएंगे. इस सीरीज़ की शूटिंग 27 मई से शुरू होनी है.

वीडियो: मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग का ट्रेलर देख शाहरुख खान फैन्स पठान के नकल की बात कह रहे

Advertisement

Advertisement