The Lallantop

रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए सिर तक मुंडवा लिया, कहा - "मेरे करियर की सबसे डार्क फिल्म"

रणबीर कपूर ने इस बात की पुष्टि की है कि 'एनिमल' उनकी सबसे डार्क फिल्म है. उन्होंने इसमें अपने बाल भी शेव किए. 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होनी है. रणबीर ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट 'रामायण' पर भी बात की है.

Advertisement
post-main-image
'एनिमल' रणबीर कपूर की सबसे हिंसक फिल्म मानी जा रही है.

रणबीर कपूर की फ़िल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होनी है. फ़िल्म के टीजर ने इसके पक्ष में माहौल भी बना दिया है. ये रणबीर की अब तक की सबसे हिंसक फिल्म मानी जा रही है. इसमें बॉबी देओल के लुक को भी खूब पसंद किया गया है. रणबीर की एक और फ़िल्म 'रामायण' का भी जल्द ही शूट शुरू होने की संभावना है. इन सब पर रणबीर ने बात की है. अपने राम वाले और 'एनिमल' वाले दोनों रोल पर उन्होंने कुछ अहम बातें बताई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'एनिमल' पर बात करते हुए उन्होंने अपने रोल के डार्क नेचर और खुद के फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन पर बात की. उन्होंने इसके लिए अपने बाल मुंडवाए. उन्होंने कहा:

'एनिमल' के आखिरी सीन के लिए मैंने अपने बाल शेव किए. इसलिए मैं अब अपने बाल बढ़ा रहा हूं. चूंकि अभी मैं किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहा, इसलिए कोई डाइट भी फॉलो नहीं कर रहा, खूब खा रहा हूँ. मैंने अपना पूरा लाइफस्टाइल बदल दिया है. स्मोकिंग छोड़ दी है, इसलिए चॉकलेट बहुत खा रहा हूं.

Advertisement

एनिमल पर आगे बात करते हुए रणवीर ने बताया कि वो इसमें साइको किलर का रोल नहीं कर रहे हैं. लेकिन उनका किरदार बहुत डार्क माइंडसेट का है.

ये मेरे करियर की अब तक की सबसे डार्क फिल्म है. मैं इसमें किसी साइको किलर की भूमिका में भी नहीं हूं. इसे डार्क बनाता है इसका किरदार, उस किरदार का दिमाग और वो जैसे ऑपरेट करता है. उसकी साइकी बहुत डार्क है. ये वैसा किरदार नहीं है, जिससे मैं रिलेट कर सकूं. मुझे ये किरदार निभाने में मज़ा आया क्योंकि ये बहुत नया और ओरिजनल था.

रणबीर ने नितेश तिवारी के आने वाले प्रोजेक्ट 'रामायण' पर भी बात की. इसे वो तीन पार्ट में बनाएंगे. इसमें रणबीर राम बने हैं. साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में होंगे. रणबीर ने इस प्रोजेक्ट पर बात करते हुए कहा:

Advertisement

'रामायण' बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है. इसके लिए बहुत कुछ किया जाना है. अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. उम्मीद है, जल्द ही कुछ होगा. मैंने बहुत से सब्जेक्ट सुने हैं, लेकिन कुछ लॉक नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए अपनी फीस आधी क्यों कर दी?

रणबीर ने किशोर कुमार की बायोपिक पर भी जवाब दिया. उन्होंने बताया कि वो अक्टूबर के आखिरी तक स्क्रिप्ट पढ़ेंगे. बहरहाल उनकी फिल्म 'एनिमल' 1 दिसम्बर को रिलीज हो रही है. माहौल टाइट है. इसमें बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदन्ना भी हैं. देखते हैं फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है!

वीडियो: 'एनिमल' में अपने किरदार को लेकर बॉबी देओल ने ये हिंट दे दिया

Advertisement