The Lallantop

ऋचा चड्ढा के गलवान ट्वीट मामले में अक्षय कुमार पर भड़के प्रकाश राज

प्रकाश राज ने अक्षय कुमार को कहा, ऋचा इस देश में उनसे ज़्यादा प्रासंगिक हैं.

Advertisement
post-main-image
दो अलग-अलग मौकों पर प्रकाश राज और अक्षय कुमार.

Richa Chadha के एक ट्वीट पर खूब हंगामा मचा. कहा गया कि ऋचा भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं. अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक ने ऋचा के ट्वीट की आलोचना कर डाली. अब उस मामले में वेटरन एक्टर प्रकाश राज ने अक्षय कुमार को डपट दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हुआ ये था कि लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार, 22 नवंबर को एक बयान में कहा था-

“अगर सरकार आदेश दे तो भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को वापस लेने के लिए तैयार है. सेना ये सुनिश्चित करने के लिए तैयार है कि सीजफायर कभी न टूटे क्योंकि ये दोनों देशों के हित में है. लेकिन अगर ये टूटा तो हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे.”

Advertisement

इस पर कमेंट करते हुए ऋचा चड्ढा ने लिखा -

''गलवान hi बोल रहा है.''

ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट के बाद को सोशल मीडिया पर खूब डांट पड़ी. उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. इसके बाद ऋचा ने अपना ट्वीट डिलीट कर माफी मांग ली. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी फैमिली के कई लोग खुद भारतीय सेना का हिस्सा रह चुके हैं. और उनका मक़सद सेना का अनादर करना बिल्कुल नहीं था. इसके बाद अक्षय कुमार ने ऋचा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा-

Advertisement

''ये देखकर बहुत दुख हुआ. कोई भी चीज़ हमें अपनी आर्म्ड फोर्सेज़ के प्रति अकृतज्ञ (अनग्रेटफुल) नहीं बनानी चाहिए. वो हैं, तो आज हम हैं.'' 

अब अक्षय कुमार के इस बयान पर प्रकाश राज ने ट्वीट किया. अक्षय के ट्वीट को कोट करते हुए प्रकाश ने लिखा-

''आपसे ये उम्मीद नहीं थी अक्षय कुमार. ये कहने के बाद मैं ये बताना चाहता हूं कि हमारे देश के लिए ऋचा चड्ढा आपसे ज़्यादा प्रासंगिक हैं सर.''  

प्रकाश राज और अक्षय कुमार 2014 में आई फिल्म ‘एंटरटेनमेंट’ में साथ काम कर चुके हैं.

आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋचा के उस ट्वीट को लेकर एडवोकेट विनीत जिंदल ने ऋचा के खिलाफ दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज की है. उन्होंने एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की मांग की है.

वीडियो देखें: दी लल्लनटॉप शो: गलवान पर ऋचा चड्ढा का ट्वीट हक़ीक़त से कितनी दूर?

Advertisement