The Lallantop

इंडियन सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म होगी 'आदिपुरुष'

इससे पहले अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का बजट सबसे ज़्यादा था. जिसे बनाने में करीब 410 करोड़ रुपए लगे थे.

Advertisement
post-main-image
'आदिपुरुष' के टीज़र में प्रभास.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरों को नीचे पढ़ सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# इंडियन सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म होगी 'आदिपुरुष'

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज़ डेट पोस्टपोन हो गई. मेकर्स ने अनाउंस किया कि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन की वजह से इसकी रिलीज़ को आगे बढ़ाया गया है. ट्रैक टॉलीवुड के मुताबिक 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स पर फिर से काम किया जा रहा है. जिसकी वजह से फिल्म का बजट 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गया है. अब 'आदिपुरुष' का बजट 550 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो 'आदिपुरुष', इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म होगी. इससे पहले अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का बजट सबसे ज़्यादा था. जिसे बनाने में करीब 410 करोड़ रुपए लगे थे.

Advertisement

# विवेक चौहान की फिल्म में मिथुन, सनी, संजय और जैकी दिखेंगे

मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ जल्द ही एक एक्शन फिल्म में नज़र आएंगे. जिसका टाइटल फिलहाल नहीं रखा गया है. मूवी से चारों स्टार्स का फर्स्ट लुक भी आ गया है. जिसमें सनी देओल लंबे बालों में दिख रहे हैं. 

Advertisement

इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे विवेक चौहान. मूवी जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी.

# 'कांतारा' मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज़ को पोस्टपोन किया?

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' ने ओवरऑल 300 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. खबर थी कि थिएटर्स के बाद इसे 04 नवंबर से ओटीटी पर प्रीमियर किया जाएगा. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कांतारा' मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया है. बॉक्स ऑफिस पर हो रही अच्छी कमाई की वजह से इसके ओटीटी प्रीमियर को पोस्टपोन किया गया.

# 'मिली', 'फोन भूत' और 'डबल XL'का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

04 नवंबर को बड़े पर्दे पर तीन फिल्में रिलीज़ हुईं. कैटरीना कैफ की 'फोन भूत', हुमा-सोनाक्षी की 'डबल XL' और जान्हवी कपूर की 'मिली'. कमाई की बात करें तो पांच दिनों में 'फोन भूत' ने 10.69 करोड़, 'मिली' ने 2.40 करोड़ रुपए और 'डबल XL' ने 2. 39 करोड़ रुपए कमाए.

# 'कांतारा' ना देखने के लिए रश्मिका को ट्रोल किया, जवाब मिल गया

'पुष्पा' फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से एयरपोर्ट पर पूछा गया कि क्या उन्होंने 'कांतारा' फिल्म देखी है? तो उन्होंने कहा, ''नहीं''. इसी के बाद से लगातार लोग रश्मिका को ट्रोल कर रहे हैं. उन्हें अपने संस्कारों को भूल जाने की बातें कह रहे हैं. जिस पर रश्मिका ने अब जवाब दिया है. 

अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके रश्मिका ने लिखा, ''जब से मैंने करियर की शुरूआत की है तब से ही मुझे काफी नफरत मिल रही है. मैं जानती हूं कि मैं हर किसी को पसंद नहीं आ सकती. हर कोई मुझे प्यार भी नहीं दे सकता.आप मुझे पसंद नहीं कर रहे तो मेरे बारे में कोई नेगेटिव बातें फैलाने का आपको कोई हक नहीं है.''

# पुलिस ने कॉमेडियन और नेटफ्लिक्स के खिलाफ दर्ज की FIR

एक्टर और कॉमेडियन वीर दास और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है. उन पर कॉपी राइट उल्लंघन का आरोप लगा है. प्रड्यूसर अश्विन गिडवानी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि अक्टूबर 2010 में उन्होंने वीर दास के साथ एक शो साइन किया था. फिर जनवरी 2020 में उन्होंने नेटफ्लिक्स के एक शो का प्रोमो देखा जो उन्हीं के कॉन्सेप्ट पर बनाया गया था.

# 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी 'भेड़िया'

वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' को 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में दिखाया जाएगा. ये फेस्टिवल 20 से 28 नवंबर तक गोवा में होगा. मूवी 25 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

# शंकर की बिग बजट पैन इंडिया फिल्म में दिखेंगे रणवीर सिंह

कुछ दिनों पहले डायरेक्टर एस. शंकर ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म अनाउंस की थी. वो साल 2005 में आई Anniyan का हिंदी रीमेक बनाने वाले थे. मगर अब खबर आ रही है कि शंकर, रणवीर के साथ एक पैन इंडिया फिल्म पर काम करने वाले हैं. ये मूवी तमिल की फेमस नॉवेल  Velpari पर बेस्ड होगी. बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को तीन पार्ट में बनाया जाएगा. फिलहाल ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख, दीपिका की पठान का टीज़र आया लोग प्रभास की साहो को याद करने लगे

Advertisement