The Lallantop

सलमान खान अकेले रहने वाले बंदे नहीं हैं - मुकेश ऋषि

Mukesh Rishi ने Salman Khan की Judwaa में विलन का रोल किया था. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने सलमान के बारे में क्या नोटिस किया.

Advertisement
post-main-image
मुकेश ऋषि ने 'जुड़वा' में टाइगर पांडे का रोल किया था.

Mukesh Rishi ने हिंदी सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों में विलन के रोल किये. Salman Khan के साथ Judwaa और Sunny Deol के साथ Ghatak और Indian जैसी फिल्मों में नज़र आए. हाल ही में उन्होंने से अपनी लाइफ और करियर पर खुलकर बातचीत की. डेविड धवन के निर्देशन में बनी ‘जुड़वा’ में मुकेश ने टाइगर पांडे नाम का किरदार निभाया था. इंटरव्यू में मुकेश ऋषि से इस फिल्म के बारे में पूछा गया. उन्होंने बताया,  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘जुड़वा’ एक तेलुगु फिल्म का रीमेक थी. वो डेविड साहब (डेविड धवन) के साथ मेरी पहली फिल्म थी. सलमान उस वक्त बहुत बड़े थे. उनके साथ काफी बैठने का मौका मिलता था. सलमान वैसे भी अकेले रहने वाले बंदे नहीं हैं. चाहे रूम हो या लॉबी, उनको अच्छा लगता है. ये चीज़ मैंने नोटिस की है. उस हिसाब से वो पूरे पंजाबी हैं. दोस्तों के साथ बैठे रहना. उस तरह उनके साथ काफी समय गुज़ारने को मिला.

मीम कल्चर में एक भयंकर पॉपुलर किस्म की फिल्म है. नाम है ‘गुंडा’. बी-ग्रेड फिल्मों के डायरेक्टर कांति शाह ने इसे बनाया था. मुकेश ऋषि ने उस फिल्म में बुल्ला का रोल किया था. ये ऐसी फिल्म थी जिसके किसी भी पहलू को सीरियसली नहीं लिया जा सकता. मुकेश अपने कई इंटरव्यूज़ में कहते हैं कि उन्हें ‘गुंडा’ देखकर शर्म आती है, और फिल्म करने का पछतावा होता है. हालिया बातचीत में उनसे ‘गुंडा’ के बारे में भी पूछा गया. उनका कहना था,   

Advertisement

कांति शाह एक सेगमेंट के लिए फिल्में बनाते थे. मुझसे लोग कहते थे कि तू ये फिल्म क्यों कर रहा है. मोहन जोशी और शक्ति कपूर भी फिल्म का हिस्सा थे. तब मुझे समझ नहीं आया कि लोग ऐसा क्यों कह रहे हैं. कांति शाह जिस तरह शूटिंग कर रहे थे, तब मुझे एहसास हुआ कि ये क्या हो गया.   

बाकी सलमान खान की बात करें तो वो फिलहाल ‘सिकंदर’ पर काम कर रहे हैं. फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है. उसके बाद टीम ने करीब डेढ़ महीने का ब्रेक लिया है. अगस्त में शूटिंग फिर से शुरू की जाएगी. इस दौरान मुंबई में एक बड़ा सेट बनाया जा रहा है. ‘सिकंदर’ में सलमान के साथ रश्मिका मंदन्ना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी नज़र आएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान का किरदार टिपिकल गुड बॉय किस्म का नहीं होगा. इसमें नेगेटिव शेड भी होगा. उसके अलावा खबर उड़ रही है कि सलमान एटली के साथ टू-हीरो फिल्म बनाने वाले हैं. पहले इस फिल्म से रजनीकांत का नाम जुड़ा लेकिन अब बताया जा रहा है कि एटली ने कमल हासन को अप्रोच किया है. एटली इस फिल्म का स्क्रीनप्ले लिख रहे हैं. उसके बाद सलमान और कमल हासन को नैरेट की जाएगी. उसके बाद ही सब कुछ फाइनल हो पाएगा.         
         

वीडियो: Atlee की फिल्म में नजर आएंगे Salman khan और Kamal Haasan

Advertisement

Advertisement