The Lallantop

रणवीर-समय रैना मामले में बोले मीका सिंह- इनसे पॉपुलैरिटी नहीं संभली

Samay Raina और Ranveer Allahbadia के विवाद पर मीका सिंह ने कहा, कुछ समय के लिए उन्हें बैन कर देना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया वाला मामला अभी तक ठंडा नहीं हुआ है.

Samay Raina और Ranveer Allahbadia का India’s Got Latent वाला मामला अभी पूरा तरह से ठंडा नहीं पड़ा है. भले ही रणवीर ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांग ली हो. समय रैना ने अपने शो के सारे वीडियोज़ डिलीट कर लिए हों. लेकिन इसपर लोग कुछ ना कुछ कमेंट करते ही रहते हैं. अब सिंगर और रैपर Mika Singh ने इस मामले पर बात की. कहा कि रणवीर-समय अपनी पॉपुलैरिटी को संभाल नहीं पाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मीका सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि रणवीर बहुत अच्छे आदमी हैं. बस उन्होंने समय के शो पर जाकर गलती कर दी. मीका कहते हैं,

''मेरी समय से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है. वो बहुत अच्छे पर्सन हैं. मुझे बहुत से लोगों ने बताया कि वो मेरे बहुत बड़े फैन हैं. म्यूज़िशियन भी हैं. रणवीर भी बहुत अच्छे इंसान हैं. वो बहुत संतुलित हैं. मगर उन्हें उस शो पर नहीं जाना चाहिए था. उस शो में जाना ही उनकी गलती है. उनका शो बहुत डिफरेंट हैं. रणवीर का शो बहुत डिसेंट और रिसपेक्टफुल शो हैं. समय के शो की जनता अलग है. अगर वो उस शो पर नहीं जाते तो शायद ये विवाद होता ही नहीं.''

Advertisement

मीका ने आगे कहा,

''समय के शो पर और भी वल्गर बातें होती हैं. अगर आप इंडिया जैसे देश में ऐसी भाषा बोलेंगे तो ये लोगों की भावनाओं को आहत तो करेगा ही. जिस तरह से समय को सफलता मिली है, वैसी ही सफलता उनके जैसे कई और लोग चाहते हैं. मगर ये गलत है. समय और रणवीर दोनों ही सफल इंसान हैं. लेकिन उन्हें सही उदाहरण भी सेट करना होगा. जब आज का यूथ आपको इतना फॉलो करता है तो आपको खुद पर काबू करना आना चाहिए.''

इसी इंटरव्यू में मीका सिंह अपने गाने का उदाहरण देने लगे. उन्होंने कहा,

Advertisement

''मुझे मेरे गाने 'गणपत' के लिए 500 लीगल नोटिस मिले थे. 'गंदी बात' के लिए भी 1000 लीगल नोटिस मिले थे. तो उनके साथ जो हो रहा है वो तो बहुत कम है. मुझ पर पूरी तरह से नज़र रखी जा रही थी. उन्होंने मुझे बैन करने तक की डिमांड भी की थी क्योंकि मैंने पाकिस्तान में परफॉर्म किया था.''

हालांकि इतनी बातों के बाद मीका ने कहा कि समय और रणवीर इलाहाबादिया को माफ कर देना चाहिए. वो अपनी सफलता को मैनेज नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि रणवीर-समय की फैमिलो को इस मामले में नहीं घसीटना चाहिए. कुछ समय के लिए चाहें तो उन्हें बैन कर सकते हैं. इससे बाकी इन्फ्लुएंसर्स को इससे सीख मिलेगी. 

वीडियो: मीका सिंह ने बताया शाहरुख खान ने उनके दिए गिफ्ट को क्यों कहा वापस ले जाओ?

Advertisement