The Lallantop

'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन के साथ इंटीमेट सीन करने के बाद क्यों रोईं कुब्रा सैत?

गणेश गायतोंडे और कुकू के बीच जो इक्वेशन था, वो इस सीरीज़ की सबसे प्यारी चीज़ थी.

Advertisement
post-main-image
नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'सेक्रेड गेम्स' के एक सीन में गणेश गायतोंडे और कुकू के रोल्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कुब्रा सैत.
बॉबी देओल के शो 'आश्रम 3' के सेट पर बजरंग दल ने क्यों की तोड़फोड़? कैडबरी के ऐड में शाहरुख ने ऐसा क्या कर दिया कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे? सेक्रेड गेम्स में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ सेक्स सीन शूट करने के बाद क्यों रोने लगीं क्रुब्रा सैत? NCB को अनन्या पांडे पर किस बात का है शक? आज के सिनेमा शो में इन्हीं खबरों पर होगी विस्तार से बात, आप सबके साथ.
1) बॉबी देओल के शो 'आश्रम 3' के सेट पर बजरंग दल की तोड़फोड़
फिल्ममेकर प्रकाश झा भोपाल में अपनी वेब सीरीज़ 'आश्रम' के तीसरे सीज़न की शूटिंग कर रहे थे. रविवार को बजरंग दल के कुछ लोगों ने 'आश्रम 3' के सेट पर तोड़फोड़ और मारपीट की. उन्होंने प्रकाश झा के चेहरे पर स्याही पोत दी. साथ ही ये लोग शो के लीड एक्टर बॉबी देओल को भी ढूंढ रहे थे. मगर बॉबी उन्हें नहीं मिल सके. बजरंग दल का मानना है कि ये शो हिंदुओं की धार्मिक भावना को आहत करने वाला है. 'आश्रम' एक ढोंगी बाबा की कहानी है, जो अपने आश्रम में महिलाओं को मोलेस्ट करता है. बजरंग दल ने धमकी दी है कि शो की शूटिंग तब तक दोबारा शुरू नहीं होगी, जब तक इस सीरीज़ का नाम नहीं बदला जाता. अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
'आश्रम 3' के सेट पर हुई तोड़फोड़ के बाद डायरेक्टर प्रकाश झा के ऊपर स्याही पोत दी गई.
'आश्रम 3' के सेट पर हुई तोड़फोड़ के बाद डायरेक्टर प्रकाश झा के ऊपर स्याही पोत दी गई.

2) कैडबरी ऐड में ऐसा क्या है, जो शाहरुख की तारीफ हो रही है?
दीवाली के मौके पर कैडबरी ने एक नया ऐड रिलीज़ किया. इस ऐड में शाहरुख खान नज़र आ रहे हैं. मगर ये सिर्फ कैडबरी का ऐड नहीं है. इस कंपनी ने मशीन लर्निंग के तहत एक ऐसी ट्रिक इजाद की है, जिससे छोटे दुकानों को प्रमोट किया जा सके. इस ऐड में हमें बताया जाता है कि जो भी दुकानदार या लोकल बिज़नेसमैन चाहे, वो शाहरुख खान के वीडियो की मदद से अपना बिज़नेस प्रमोट कर सकता है. मशीन लर्निंग नाम की टेक्नॉलोजी से शाहरुख खान की आवाज़ बदली जा सकती है. उनसे वीडियो में अपनी दुकान का नाम बुलवाया जा सकता है. इससे ऐसा फील आएगा, मानों शाहरुख आपका बिज़नेस प्रमोट कर रहे हैं. कोविड की वजह से प्रभावित हुए लोकल बिज़नेस के प्रमोशन के लिए कैडबरी ने ये पहल की है. यही वजह है कि हर ओर इस ऐड और इसमें नज़र आ रहे है शाहरुख खान की तारीफ हो रही है. वो ऐड आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं-

3) NCB को शक है कि अनन्या पांडे ने डिलीट की वॉट्सऐप चैट
पिछले दिनों NCB एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर आर्यन खान ड्रग्स केस में छापेमारी के लिए गई थी. इसके बाद अनन्या को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था. छापेमारी के दौरान NCB ने अनन्या के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सीज कर लिए थे. इसमें दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप शामिल है. इन गैजेट्स को जब्त करने के बाद NCB उससे डेटा निकालने की कोशिश कर रही है. मगर उन्हें शक है कि अनन्या पांडे ने अपना फोन और लैपटॉप NCB के पास जमा कराने से पहले कुछ डेटा डिलीट कर दिया था. अब NCB डिलीट किए हुए डेटा को रिकवर करने की कोशिश कर रही है.
पूछताछ के लिए NCB ऑफिस जातीं अनन्या पांडे.
पूछताछ के लिए NCB ऑफिस जातीं अनन्या पांडे.

4) FRIENDS में गंथर का रोल करने वाले जेम्स माइकल नहीं रहे
पॉपुलर सिट-कॉम फ्रेंड्स में गंथर का रोल करने वाले एक्टर जेम्स माइकल टाइलर नहीं रहे. जेम्स को 2018 में प्रोस्टेट कैंसर डायग्नोज़ हुआ था. उसके बाद से ही वो काफी बीमार चल रहे थे. वो लॉस एंजेलिस में रहते थे. रविवार को 59 साल की उम्र में उनकी डेथ हो गई. जेम्स FRIENDS नाम के टीवी शो में गंथर नाम के सेंट्रल पर्क नाम के कैफे में वेटर का रोल करते थे. इस किरदार को जेनिफर एनिस्टन के निभाए रेचल के किरदार पर बड़ा वाला क्रश था.
FRIENDS के एक सीन में गंथर का रोल करने वाले जेम्स माइकल टाइलर.
FRIENDS के एक सीन में गंथर का रोल करने वाले जेम्स माइकल टाइलर.

5) नवाज के साथ इंटीमेट सीन करने के बाद क्यों रोईं सेक्रेड गेम्स की कुकू?
कुब्रा सैत ने नेटफ्लिक्स सीरीज़ सेक्रेड गेम्स में कुकू नाम की ट्रांस-वुमन का रोल किया था. इस फिल्म में उनके और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बीच एक रोमैंटिक एंगल था. गणेश गायतोंडे और कुकू के बीच जो इक्वेशन था, वो इस सीरीज़ की सबसे प्यारी चीज़ थी. पिछले दिनों मैशेबल से बात करते हुए कुब्रा ने इस सीरीज़ में उनके और नवाज के बीच हुए एक इंटीमेट सीन के पीछे की कहानी बताई. कुब्रा ने बताया वो सीन उन्हें सात बात शूट करना पड़ा. क्योंकि डायरेक्टर अनुराग कश्यप उसे सात अलग-अलग एंगल से कैप्चर करना चाहते थे. कुब्रा ने बताया कि जब आखिरी शॉट खत्म हुआ, उसके बाद वो जमीन पर बैठकर रोने लगीं. क्योंकि ये सीन हाई ऑन इमोशन था और इसे बार-बार शूट करने की वजह से वो उस भाव के काफी करीब चली गई थीं.
सेक्रेड गेम्स के एक सीन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कुब्रा सैत.
सेक्रेड गेम्स के एक सीन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कुब्रा सैत.

6) रानी, सैफ, सिद्धांत स्टारर 'बंटी और बबली 2' का ट्रेलर आ गया
2005 में आई फिल्म 'बंटी और बबली' का सीक्वल आ रहा है. ये फिल्म दो ठगों के बारे में थी. इसमें अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने लीड रोल्स किए थे. अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा थे. आज 'बंटी और बबली 2' का ट्रेलर आया. इस फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ अभिषेक बच्चन की जगह सैफ अली खान नज़र आ रहे हैं. ये फिल्म दो नए ठगों की कहानी है, जो फर्जी बंटी-बबली बनकर लोगों को लूट रहे हैं. ऐसे में पुलिस इन ठगों को पकड़ने के लिए ओरिजिनल बंटी और बबली की मदद लेती है. 'बंटी और बबली 2' में दो नए ठगों का रोल कर रहे हैं गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी और डेब्यूटांट शरवरी. इनके अलावा पंकज त्रिपाठी, असरानी और यशपाल शर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. 'बंटी और बबली 2' 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. फिल्म का ट्रेलर आप यहां देख सकते हैं-

7) सुधा चंद्रन की मांग के समर्थन में कंगना रनौत आगे आईं
बीते शुक्रवार को एक्ट्रेस और दिग्गज डांसर सुधा चंद्रन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में सुधा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ रिक्वेस्ट की. उन्होंने पीएम मोदी से उन्हें एयरपोर्ट पर होने वाली दिक्कत के बारे में बताया. सुधा प्रोस्थेटिक लेग का इस्तेमाल करती हैं. वो जब भी एयरपोर्ट जाती हैं, एयरपोर्ट सिक्योरिटी उनके प्रोस्थेटिक लेग की भी तलाशी लेती है. जिससे उन्हें तकलीफ होती है. उन्होंने अपने वीडियो में ये भी सुझाव दिया कि प्रोस्थेटिक यूज़र्स के लिए एक अलग से कार्ड बनवाना चाहिए. ताकि उन्हें और उनके जैसे तमाम लोगों को एयरपोर्ट पर किसी तरह की दिक्कत नहीं हो. सुधा के इस वीडियो के बाद एयरपोर्ट सिक्योरिटी के लिए ज़िम्मेदार CISF ने एक ट्वीट कर सुधा से माफी मांगी. सुधा ने जो मांग की है, कई लोग उसका समर्थन कर रहे हैं. इसमें कंगना रनौत का भी नाम शामिल है. कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि सुधा सीनियर आर्टिस्ट हैं, उनके साथ इस तरह की चीज़ें नहीं होनी चाहिए. सुधा चंद्रन का वो वायरल इंस्टाग्राम वीडियो आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement