The Lallantop

KRK ने बताया करण जौहर, आमिर, शाहरुख का मेरी गिरफ़्तारी से कोई लेना-देना नहीं

लोग अटकलें लगा रहे थे कि बॉलीवुड लॉबी ने उन्हें गिरफ्तार करवाया है.

Advertisement
post-main-image
लोगों का कहना था कि 'ब्रह्मास्त्र' के लिए करण जौहर ने KRK को अरेस्ट करवाया था.

करीब 10 दिन हिरासत में रहने के बाद KRK बीते हफ्ते जमानत पर बाहर आ गए. उन्होंने 11 सितंबर को ट्वीट कर लिखा कि मैं बदला लेने के लिए लौट आया हूं. हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने अपना ये ट्वीट डिलीट कर डाला. इस बीच लोग सोशल मीडिया पर अपनी थ्योरी चलाने लगे. कि KRK की अरेस्ट में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों का हाथ है. खासतौर पर करण जौहर का. लोगों का कहना था कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के बिज़नेस को नुकसान न हो, इसलिए करण जौहर ने उन्हें अरेस्ट करवाया है. इसकी वजह है कि KRK बॉलीवुड वालों पर आए दिन कुछ-न-कुछ बयान देते रहते हैं. KRK की गिरफ्तारी में इन लोगों का हाथ है या नहीं, इस पर खुद KRK ने सफाई देते हुए ट्वीट किया:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बहुत लोग कह रहे हैं कि मेरी गिरफ़्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ है. नहीं, ये सच नहीं है. करण, शाहरुख, आमिर, अजय, अक्षय आदि का मेरी गिरफ़्तारी से कोई लेना-देना नहीं है. 

KRK ने अपना बदला वाला ट्वीट डिलीट करने के बाद उस पर भी सफाई दी थी. लिखा:

Advertisement

मीडिया नई कहानियां बना रही है. मैं अपने घर पर सेफ हूं. मुझे किसी से बदला नहीं चाहिए. मेरे साथ जो भी गलत हुआ, उसे मैं भूल चुका हूं. मैं मानता हूं कि वो मेरी किस्मत में लिखा था. 

KRK के साथ जेल में क्या हुआ, ये बताते हुए भी उन्होंने ट्वीट किया था. बताया कि 10 दिन तक लॉकअप में वो सिर्फ पानी पीकर ज़िंदा रहे. इस वजह से उनका 10 किलो वजन भी घट गया. 

krk tweet
KRK का डिलीट किया गया ट्वीट.

30 अगस्त को KRK दुबई से मुंबई लौट रहे थे. जहां एयरपोर्ट से उन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया. उनके खिलाफ पुलिस ने तीन केस पाए. 2020 में उन्होंने ऋषि कपूर और इरफान पर आपत्तिजनक ट्वीट किए थे. साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ पर विवादास्पद ट्वीट की वजह से भी उन के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. इन दोनों केस के अलावा 2021 में एक एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ मोलेस्टेशन का केस भी दर्ज करवाया था. इस मामले में पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था. एक्ट्रेस का आरोप था कि KRK ने फिल्म में रोल दिलाने के बहाने उनका शारीरिक शोषण किया था.

Advertisement

वीडियो: KRK की गिरफ़्तारी को ब्रह्मास्त्र से क्यों जोड़ा जा रहा है?

Advertisement