The Lallantop

'पठान' के लिए शाहरुख ने अक्षय के मुकाबले कम फीस ली?

दावा किया जा रहा था कि शाहरुख को 'पठान' के लिए 40 से 50 करोड़ रुपए की फीस मिली है.

Advertisement
post-main-image
'पठान' की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से बुकिंग शुरू हो चुकी है.

सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के अपडेट आप एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारें हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरों को.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. 02 बिलयन डॉलर क्लब में शामिल हुई मूवी 'अवतार 2'

जेम्स कैमरन की पॉपुलर फिल्म 'अवतार 2' ने वर्ल्ड वाइड तगड़ी कमाई कर डाली है. 16 दिसंबर 2022 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने अभी तक 2 बिलियन डॉलर यानी करीब 16, 236 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इंडिया में फिल्म ने करीब 400 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

Advertisement

2. रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' से तमन्ना भाटिया का लुक आया

रजनीकांत इन दिनों नेल्सन दिलीप कुमार की फिल्म 'जेलर' पर काम कर रहे हैं. मूवी में तमन्ना भाटिया भी दिखाई देने वाली हैं. उनका फर्स्ट लुक आ गया है. उनका रोल क्या होगा फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है. तमन्ना के साथ मूवी में मोहनलाल, शिव राजकुमार और तेलुगु एक्टर सुनील भी नज़र आएंगे.

3. 'ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत' का ट्रेलर आ गया है

Advertisement

अनुराग कश्यप की फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत' का ट्रेलर आ गया. अलाया एफ और करण मेहता की इस फिल्म में दो पैरलल लव स्टोरीज़ दिखाई गई हैं. फिल्म के म्यूज़िक को खूब पसंद किया जा रहा है. 

जिसे अमित त्रिवेदी ने बनाया है. ये रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 03 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी.

4. राजकुमार संतोषी ने कहा सारागढ़ी युद्ध पर बनाएंगे फिल्म

राजकुमार संतोषी इन दिनों अपनी फिल्म 'गांधी-गोडसे एक युद्ध' का प्रमोशन कर रहे हैं. ऐसे ही एक प्रमोशनल इंटरव्यू में संतोषी ने अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' पर बात की. कहा कि सारागढ़ी पर बनी इस फिल्म को देखकर वो खुश नहीं हैं. इसलिए इसी सब्जेक्ट पर दोबारा फिल्म बनाएंगे. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''मैंने बेटल ऑफ सारागढ़ी नाम से फिल्म अनाउंस की थी. 20 दिन शूट भी कर चुका था. लेकिन इसी सब्जेक्ट पर अक्षय कुमार और करण जौहर ने फिल्म अनाउंस कर दी. तो मैंने और मेरे फाइनेंसर्स ने इस बात पर विचार किया और उन्हें चिंता थी इसलिए वो फिल्म से बैकआउट कर गए. लेकिन अब मैं अगले साल फिर इसी सब्जेक्ट पर फिल्म बनाऊंगा क्योंकि मुझे लगता है मेकर्स ने 'केसरी' के सब्जेक्ट के साथ जस्टिस नहीं किया.''

5. 22 जनवरी को आएगा अक्षय-इमरान की 'सेल्फी' का ट्रेलर

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा. ये मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का हिंदी रीमेक है. जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन नज़र आए थे. 'सेल्फी' में नुसरत भरुचा और डियाना भी दिखाई देंगी.

6. स्पाई थ्रिलर फिल्म में जान्हवी कपूर-रोशन मैथ्यू दिखाई देंगे

जान्हवी कपूर जल्द ही जंगली पिक्चर्स के साथ एक फिल्म के लिए कोलैबरेट करने जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी. जिसमें जान्हवी, जासूस की भूमिका में होंगी. उनके साथ 'डार्लिंग्स' वाले रोशन मैथ्यू भी दिखाई देंगे.

7. 'पठान' के लिए शाहरुख खान को अक्षय से आधी फीस मिली?

बीते दिनों खबर आ रही थी कि शाहरुख खान को 'पठान' के लिए जितनी फीस दी गई है वो अक्षय कुमार को उनकी फिल्म 'कठपुतली' के लिए मिली फीस से आधी है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि शाहरुख को 'पठान' के लिए 40 से 50 करोड़ रुपए की फीस मिली है. वहीं अक्षय को 'कठपुतली' के लिए 120 करोड़ रुपए की फीस मिली थी. प्रड्यूसर जैकी भगनानी ने इस पर बात की है. एक न्यूज़ पोर्टल से बात करते हुए जैकी ने कहा, ''जो भी इस तरह की कैलकुलेशन करके एक्टर्स की फीस बताते हैं ये बिल्कुल गलत होता है. ये मिस इंफॉर्मेशन होती है. जैकी ने ये भी बताया कि अब इंडस्ट्री के हर टॉप एक्टर का फिल्म में स्टेक होता है. यानी फिल्म की प्रॉफिट शेयरिंग होती है. फिर चाहे शाहरुख हों, सलमान हों या अक्षय.

8. विजय ने बताया, फैन के कमेंट के बाद रोज़ वर्कआउट करने लगे

विजय सेतुपति इन दिनों अपनी सीरीज़ 'फर्ज़ी' का प्रमोशन कर रहे हैं. इसी प्रमोशनल इवेंट में जब सेतुपति के फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''वैसे मैं जनरली अपनी पर्सनल फोटोज़ पोस्ट नहीं करता. लेकिन मेरे दोस्त के कहने पर मैंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट की. मैंने उस फोटो पर ऐसा रिएक्शन एक्सेप्ट नहीं किया था. फिर मेरी ट्रांसफॉर्मेशन पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन आने के बाद मैंने खुद से कहा कि यार मैं अभी मोटा नहीं हो सकता. अब रोज़ वर्कआउट करना होगा.''

9.अनिल-आदित्य रॉय कपूर की 'द नाइट मैनेजर' का ट्रेलर आया

आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की सीरीज़ द नाइट मैनेजर का ट्रेलर आ गया है. ब्रिटिश की फेमस स्पाई सीरीज़ पर आधारित इस वेब सीरीज़ को 17 फरवरी से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा. 

सीरीज़ में शोभिता धूलिपाला भी दिखाई देंगी.

दी सिनेमा शो: शाहरुख खान को पठान फिल्म के लिए अक्षय कुमार की कठपुतली से आधी फीस मिली?

Advertisement