The Lallantop

इरफ़ान को पहली बरसी पर इन एक्टर्स और वाइफ सुतपा ने कुछ यूं याद किया

मानव कौल, अर्जुन कपूर, राधिका मदान, दिव्या दत्ता, रणदीप हुड्डा जैसे एक्टर्स ने इरफ़ान के लिए ट्रिब्यूट लिखे.

Advertisement
post-main-image
इरफ़ान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर डिटेक्ट हुआ. ये एक बहुत ही रेयर बीमारी है, जिसके बारे में जानकारी वैसे भी कम उपलब्ध है. इसी के इलाज के लिए इरफान लंदन गए थे.
29 अप्रैल 2020 के दिन इरफ़ान चले गए. न जाने कितनों को रोता छोड़कर. कितनों को इंस्पायर्ड छोड़कर. जयपुर की गलियों से नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा पहुंचा, वो लड़का जिसने हमारे लिए अभिनय के नए आयाम गढ़े. कि किरदारों का पोर्टेयल ऐसे भी हो सकता है. इतना सूक्ष्म, साइलेंट. सलाम बॉम्बे के पैसे लेकर ख़त लेने वाले कुछ सेकेंड के पात्र से लेकर, पान सिंह तोमर के भोले-बाग़ी धावक तक, हासिल के सनकी-गुस्सैल रणविजय से लेकर अंग्रेजी मीडियम के आदर्श पिता तक. कितने ही रोल्स में उनका डिस्टिंक्ट, अलहदा ट्रीटमेंट हमें दिखा. बीच में द नेमसेक, किस्सा, मकबूल, द लंचबॉक्स, द वॉरियर, लाइफ इन अ मेट्रो न जाने कितनी ही अमिट अदाकारियां हैं. स्टार बेस्टसेलर्स को भी कैसे भूल सकते हैं.

उन्हीं इरफ़ान की आज पहली बरसी है.
कोरोना संकट के इस कष्टकारी वक्त में भी लोगों का ध्यान इस ओर जा रहा है, कि हां, एक बरस हो गया. उनकी वाइफ सुतपा ने बहुत ही कमाल का ख़त उन्हें संबोधित करते हुए लिखा. इसी तरह आम फैन्स से लेकर एक्टर लोगों ने भी उन्हें याद किया है. मीठी बातें लिखी हैं. आगे जानेंगे, किसने क्या लिखा.
[1

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement