The Lallantop

जिनको गोदी में उठाकर किस करने पर वरुण ट्रोल हुए, उन जिजी हदीद का जवाब आया है

NMACC इवेंट पर वरुण धवन ने जिजी हदीद को स्टेज पर गोदी में उठा लिया था. इस पर उनकी खूब ट्रोलिंग हुआ. कहा गया कि ये नॉन-कंसेशुअल है. जिजी ने इस पर क्या बोला?

Advertisement
post-main-image
जिजी और वरुण के वीडियो का स्क्रीनग्रैब. दूसरी तरफ जिजी की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट.

NMACC इवेंट के चक्कर में Varun Dhawan बुरे ट्रोल हो गए. उन्होंने काफी कड़क लहजे में अपनी सफाई पेश की. मगर शायद बहुत सारे लोगों तक उनकी बात नहीं पहुंच पाई. खैर, अब इस मामले को खुद Gigi Hadid ने क्लीयर कर दिया है. जिन्हें विक्टिम बताया जा रहा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन का दूसरा दिन. ये फन डे होने वाला था. फुल नाचे-गाने का इंतज़ाम रखा गया था. तमाम फिल्म स्टार्स परफॉर्म कर रहे थे. जब वरुण धवन स्टेज पर पहुंचे, तो उन्होंने अमेरिकी मॉडल जिजी हदीद को भी ऊपर बुला लिया. जैसे ही जिजी स्टेज पर पहुंची, वरुण ने उन्हें गोद में उठाकर दो-चार चक्कर मार लिए. फिर उन्हें गाल पर किस करके नीचे भेज दिया.

इसी पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया. वरुण की भरपूर लानत-मलानत चालू हो गई. एक महिला ने लिख दिया कि वरुण धवन जैसे लोगों की वजह से कोई महिला, कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती. वरुण ने उन्हें जवाब दिया कि ये सबकुछ प्लांड था. उन्होंने इंप्रोवाइज़ नहीं किया है. फिर भी पब्लिक नहीं मानी. लोग कहते रहे कि इसी वजह से बाहर से सेलेब्रिटीज़ इंडिया नहीं आते हैं टाइप की बातें.

Advertisement

इसके बाद जिजी हदीद ने ही पूरा मामला साफ कर दिया. भारतीय मूल के अमेरिकी फैशन डिज़ाइनर हैं प्रबल गुरंग. वो भी NMACC इवेंट में पहुंचे हुए थे. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण और जिजी वाला वीडियो शेयर किया था. जिजी ने उनका वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा-

''वरुण धवन मेरा बॉलीवुड का सपना पूरा करते हुए.''

gigi hadid, varun dhawan,
जिजी हदीदी की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनग्रैब.

इससे ये साफ हो गया कि वरुण ने स्टेज पर जो भी किया, वो जिजी की मर्जी के खिलाफ नहीं हुआ था. स्क्रिप्टेड था यानी जिजी को मालूम था कि इस परफॉरमेंस उनका ये रोल होगा. वरुण ने भी जिजी को स्टोरी को अपनी स्टोरी पर रीशेयर करते हुए लिखा-

Advertisement

''सबसे स्वीट और प्यारी जिजी मेरे सपने पूरे करते हुए.''

मतलब सबकुछ सॉर्टेड है! 

वीडियो: फैन ने वरुण धवन के घर के बाहर आकर दी धमकियां, वरुण का जवाब जानने लायक है

Advertisement