The Lallantop

क्या राष्ट्रपति ने 'गदर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखने की रिक्वेस्ट की!

इससे पहले इंडियन आर्मी के लिए भी 'गदर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी.

Advertisement
post-main-image
'गदर 2' 13 अगस्त को राष्ट्रपति को दिखाई जाएगी

Gadar 2 हो चुकी है रिलीज. इसके मिक्स्ड रिव्यूज आ रहे हैं. कुछ लोग इसे पसंद कर रहे हैं और कुछ लोग नापसंद. इस फिल्म का भयंकर प्रमोशन किया गया था. सनी देओल समेत फिल्म की पूरी कास्ट ने देश भर में घूम-घूमकर इसकी मार्केटिंग की. कुछ समय पहले खबर आई थी कि 'गदर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग इंडियन आर्मी के लिए रखी गई. अब ख़बरें हैं कि एक स्क्रीनिंग देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के लिए भी रखी जाएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिंकविला ने एक रिपोर्ट छापी है. इसमें कहा गया है कि सनी देओल और उनकी टीम अपनी फिल्म 'गदर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के लिए रखेगी. इस स्क्रीनिंग में फिल्म की पूरी कास्ट और इससे जुड़े कुछ प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे. ये प्राइवेट स्क्रीनिंग आने वाले रविवार यानी 13 अगस्त 2023 को दिल्ली में रखी जाएगी. दिलचस्प बात ये है कि प्रेसिडेंट के ऑफिस की तरफ से 'गदर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग का निवेदन किया गया था. पिंकविला से बात करते हुए ज़ी स्टूडियो ने इस बात की पुष्टि भी की है.

कुछ समय पहले एक और स्पेशल स्क्रीनिंग की खबर आई थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया था कि मंगलवार यानी 8 अगस्त को दिल्ली में 'गदर 2' का एक शो रखा गया. ये इंडियन आर्मी के टॉप क्लास लोगों के लिए था. यहां उन्होंने अपने परिवारों के साथ ये फिल्म देखी. स्क्रीनिंग के दौरान तालियां-सीटियां तो बजी ही, लोग रोए भी. स्टारकास्ट की परफॉरमेंस की तारीफें कीं. स्क्रीनिंग से निकलते वक्त फिल्म का एक डायलॉग 'हिंदुस्तान ज़िंदाबाद' बोलते हुए निकले. इसी रिपोर्ट में बताया गया कि आर्मी की तरफ से तो फिल्म को काफी पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिला है. जून में भी इंडियन आर्मी के लिए एक स्क्रीनिंग रखी गई थी. मगर वो प्रोफेशनल वजहों से रखवानी पड़ी थी. जैसे ही फिल्म का फर्स्ट कट लॉक हुआ, 'गदर 2' मेकर्स ने इंडियन आर्मी को ये फिल्म दिखाई. ये नियम है कि आर्मी पर जो भी फिल्म बेस्ड होगी, उसके मेकर्स को रक्षा मंत्रालय से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा. इसके लिए प्रीव्यू कमिटी को फिल्म दिखानी पड़ती है. इसलिए मेकर्स ने पहली स्क्रीनिंग रखी थी. जिन अधिकारियों ने ये फिल्म देखी उनकी प्रतिक्रिया अच्छी रही थी. उन्होंने बिना कोई आपत्ति ज़ाहिर किए 'गदर 2' को NOC यानी नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दे दिया था.

Advertisement

खैर, फिल्म रिलीज हो चुकी है. इसमें सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में हैं. अनिल शर्मा ने इसे डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: सनी देओल की 'गदर 2' की शुरुआती दिनों की कमाई तगड़ी होगी, तोड़ सकती है पठान का ये बड़ा रिकॉर्ड

Advertisement
Advertisement