The Lallantop

इंटरनेशनल सिंगर Drake अपने कॉन्सर्ट में सलमान खान का गाना बजाकर नाचे?

पब्लिक कह रही है कि ड्रेक ने लता मंगेशकर के सम्मान में ऐसा क्या किया. कितना सही है ये वीडियो और दावा?

Advertisement
post-main-image
ड्रेक के वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब. दूसरी तरफ दीदी तेरा देवर दीवाना का एक सीन.

बड़े मशहूर सिंगर हैं Drake. God's Plan, One Dance और Hotline Bling समेत कई चार्टबस्टर गाने बना चुके हैं. हाल ही उनका नया एल्बम आया Her Loss. इसे उन्होंने 21 Savage नाम के रैपर के साथ मिलकर बनाया. इन दिनों सोशल मीडिया पर ड्रेक और रैपर लिल वेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ड्रेक और लिल वेन अपने कॉन्सर्ट में 'दीदी तेरा देवर दीवाना' को मिक्स करके बजा रहे हैं. ये देखकर अपनी जनता थोड़ी सेंटी हो गई. उन्हें लग रहा है कि ड्रेक ने ऐसा लता मंगेश्कर के सम्मान में किया है. मगर ये फर्जी वीडियो है. एडिट किया हुआ.    

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस वीडियो को चिराग गांधी उर्फ @dj_releast नाम के यूज़र ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. कैप्शन में लिखा-

''ड्रेक और लिल वेन लता मंगेशकर के प्रति सम्मान दिखा रहे हैं. देसी कम्युनिटी के लिए ये इतिहास बन रहा है.''  

Advertisement

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन यानी 20 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. पब्लिक दो फाड़ हो रखी. कोई कह रहा है कि ड्रेक ने ये गाना बजाकर लता मंगेशकर को ट्रिब्यूट दिया है. जबकि दूसरे तबके का कहना है कि लता मंगेशकर कौन हैं, ये ड्रेक को पता भी नहीं होगा. हालांकि इस वीडियो की ऑथेंटिसिटी पर कोई सवाल नहीं उठा रहा.  

द क्विंट डॉट कॉम ने इस वीडियो की पड़ताल की है. उस रिपोर्ट में बताया गया कि ये 6 अगस्त, 2022 को टोरंटो में हुए OVO Fest का वीडियो है. इस कॉन्सर्ट में ड्रेक के साथ लिल वेन और निकी मिनाज़ ने परफॉर्म किया था. क्विंट को ये जानकारी मिली iHeart Radio के एक रिपोर्ट से. 7 अगस्त को आई हार्ट रेडियो में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ये परफॉरमेंस Young Money नाम के रिकॉर्ड लेबल के तहत हुआ था. लिल वेन ने ये लेबल 2007 में शुरू किया था. उसके बाद से मामला ठंडा चल रहा था. मगर उन्होंने 8 साल बाद परफॉर्म किया. OVO Fest में. इस दौरान इन लोगों ने Bedrock, The Motto and Up All Night जैसे हिट गाने बजाए.

यहां आप उस फुल कॉन्सर्ट का वीडियो देखिए-

Advertisement

1:17:00 मिनट पर आप ड्रेक को डिट्टो वही डांस स्टेप करते देख सकते हैं, जो 'दीदी तेरा देवर दीवाना' वाले वायरल वीडियो में दिख रहा है. मगर इस फुल कॉन्सर्ट वीडियो में कोई हिंदी गाना सुनाई नहीं दे रहा. बल्कि उस वक्त ड्रेक और लिल वेन 2012 में आए अपने गाने The Motto पर परफॉर्म करते देखे और सुने जा सकते हैं.

इससे ये साफ होता है कि ड्रेक और लिल वेन उस कॉन्सर्ट में 'दीदी तेरा देवर दीवाना' नहीं प्ले कर रहे थे. '@dj_releast' नाम के यूज़र ने इस गाने को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. वो अमूमन अंग्रेज़ी और हिंदी गानों को मिक्स करके रील्स बनाते हैं. ये गाना भी उन्होंने खुद बनाया है. या कहीं से कॉपी करके अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पेस्ट कर दिया. कहने का मतलब कि ड्रेक और लिल वेन का वायरल हो रहा वीडियो फर्जी है. उसे एडिट करके उसमें 'दीदी तेरा देवर दीवाना' गाना डाला गया है. 

Advertisement