The Lallantop

डॉन 3: रणवीर सिंह कुछ पैसे देने को तैयार, मगर फरहान अख्तर करेंगे लीगल केस?

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने खुद को इस विवाद से अलग कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
रणवीर सिंह का आरोप है कि फरहान उनकी जगह शाहरुख या ऋतिक रोशन को फिल्म में लेना चाहते थे.

Don 3 से बाहर हुए Ranveer Singh से Farhan Akhtar ने 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा था. मगर वो ये पैसे देने को तैयार नहीं हुए. उनका साफ़ कहना था कि जब उन्होंने मेकर्स से एक रुपया नहीं लिया, तो पैसे भरने की जिम्मेदारी भी उनकी नहीं होगी. मगर लंबी बातचीत के बाद उन्होंने अपना तेवर नर्म कर लिया है. खबर है कि वो फरहान को पूरे तो नहीं, मगर कुछ पैसे देने को तैयार हो गए हैं. लेकिन फरहान इसके लिए तैयार नहीं हैं. तंग आकर Producers Guild of India (PGI) ने उन्हें लीगल रूट अपनाने की सलाह दे डाली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रोड्यूसर्स गिल्ड 'डॉन 3' विवाद में मिडिएटर की भूमिका में थी. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दो हफ़्ते पहले फिल्म प्रोड्यूसर्स करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर और ज़ोया अख्तर ने मुंबई में आमिर के घर पर एक मीटिंग की थी. उस दौरान रणवीर और फरहान, दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखीं. रणवीर दर्जनों ईमेल और व्हाट्सएप्प चैट्स के साथ मीटिंग में पहुंचे थे. कुछ यही हाल एक्सेल एंटरटेनमेंट के फरहान अख्तर का भी था. प्रोड्यूसर्स गिल्ड के सदस्यों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, मगर कोई ठोस रास्ता नहीं निकल पाया. तंग आकर PGI ने उन्हें कानूनी लड़ाई लड़ने की सलाह दे डाली है.

सूत्र के मुताबिक,

Advertisement

"प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कहा कि वो इस मामले में एक लिमिट तक ही दखल दे सकती है. दोनों पक्ष अपने रुख पर अड़े हुए हैं. इसलिए गिल्ड ने उन्हें सलाह दी है कि वो अपने वकीलों की मदद लें और कानूनी तरीके से इस विवाद को सुलझाएं."

रिपोर्ट की मानें तो रणवीर, 'धुरंधर' की रिलीज़ से लगभग दो हफ्ते पहले तक फरहान के साथ बातचीत कर रहे थे. लेकिन फिर उन्होंने खुद को अचानक ‘डॉन 3’ से बाहर कर लिया. यानी आख़िरी समय तक बातचीत चल रही थी, मगर रिलीज़ से ठीक पहले रणवीर ने फिल्म छोड़ दी. गौर करने वाली बात ये है कि 'धुरंधर' के प्रीमियर इवेंट में रणवीर और फरहान साथ दिखे थे. वहां उन्होंने 'डॉन 3' पर काम शुरू करने को लेकर भी हिंट दिए थे. ऐसे में ये कहना कि रणवीर ने ‘धुरंधर’ की रिलीज़ से पहले फिल्म छोड़ी, सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा है. जो भी हो, ताज़ा अपडेट ये है कि रणवीर इस नुकसान का एक हिस्सा भरने को तैयार हो गए हैं. सूत्र के मुताबिक,

"रणवीर 40 करोड़ रुपये की रकम देने को तैयार नहीं हैं. उनका साफ़ कहना है कि नुकसान की जिम्मेदारी उनकी नहीं है. हालांकि, उन्होंने अच्छे रिश्ते बनाए रखने के लिए कुछ पैसे देने की पेशकश की है. लेकिन फरहान इसके लिए तैयार नहीं हुए हैं."

Advertisement

अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इस मामले में बीच-बचाव करने से मना कर दिया है. इसलिए ज्यादा आसार इसी बात के हैं कि फरहान, रणवीर सिंह पर लीगल केस करेंगे. मगर अबतक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है.

वीडियो: 'डॉन 3' विवाद पर रणवीर ने कहा- उन्हें निकाल ऋतिक के साथ फिल्म बनाने वाले थे

Advertisement