The Lallantop

जॉनी डेप ने जीत लिया डिफेमेशन केस, एम्बर हर्ड को चुकाने होंगे एक अरब से ज़्यादा रुपए

लगभग 6 सप्ताह चले ट्रायल के बाद जॉनी डेप-एम्बर हर्ड मानहानि केस में ज्यूरी ने फ़ैसला सुना दिया है. फ़ैसला जॉनी डेप के फ़ेवर में आया है. सात सदस्यीय वर्जीनिया ज्यूरी ने ये माना कि एम्बर हर्ड के जॉनी डेप पर लगाए गए आरोप गलत हैं.

Advertisement
post-main-image
जॉनी डेप-एम्बर हर्ड मानहानि केस में ज्यूरी ने सुनाया फ़ैसला

लगभग 6 सप्ताह चले ट्रायल के बाद जॉनी डेप-एम्बर हर्ड मानहानि केस में ज्यूरी ने बुधवार को फ़ैसला सुना दिया है. फ़ैसला जॉनी डेप के फ़ेवर में आया है. सात सदस्यीय वर्जीनिया ज्यूरी ने ये माना कि एम्बर हर्ड के जॉनी डेप पर लगाए गए आरोप गलत हैं. उन्होंने जॉनी डेप को डिफेम किया है. इसके एवज में उन्हें 15 मिलियन डॉलर मुआवजे के तौर पर देने होंगे. 10 मिलियन डेप की पब्लिक इमेज को डैमेज करने और 5 मिलियन पनिशमेंट के हर्जाने के तौर पर. इंडियन करंसी में ये 116 करोड़ रुपयों के आसपास की रकम बैठती है. ज्यूरी ने अपने फैसले में कहा है कि जॉनी डेप ये साबित करने में सफल रहे कि एम्बर ने उन्हें बदनाम किया. हालांकि ज्यूरी ने सभी मामलों में डेप को निर्दोष नहीं माना है. उसने इस बात को माना कि डेप के वकील एडम वाल्डमैन ने अपने बयानों से हर्ड को डिफेम किया, जिन्होंने डेली मेल को बताया था कि उनके दावे 'छल' थे. इसके लिए डेप को 2 मिलियन डॉलर मुआवजा चुकाने का आदेश दिया गया है. यानी 15 करोड़ के आसपास. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आठ पन्नों के फैसले में हर्ड के खिलाफ डेप के मुकदमे से जुड़े हुए 24 और डेप के खिलाफ़ उनके काउन्टर में 18 सवाल थे. दोनों को यह साबित करना था कि एक-दूसरे के दिए बयान डिफेमेटरी हैं. ज्यूरी को ये पता करना था कि बयान जानबूझकर ईर्ष्या में दिए गए हैं. उनमें कितनी सच्चाई है और कितना झूठ. इसी आधार पर डेप और हर्ड पर हर्जाना लगाया जाना था और ज्यूरी ने 6 सप्ताह के ट्रायल में यही किया भी.

ट्रायल के दौरान लगभग 100 घंटे की गवाही में दर्जनों गवाहियां हुईं, जिनमें बॉडीगार्ड, हॉलीवुड के कई एजेंट, एंटरटेनमेंट एक्स्पर्ट्स, डॉक्टर, दोस्त और रिश्तेदार शामिल रहे. डेप और हर्ड ने टेलीविज़न ट्रायल के दौरान कोर्ट में कई दिन बिताए.

Advertisement

फैसले के बाद जॉनी डेप ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा लेटर पोस्ट करते हुए लिखा:

6 साल पहले मेरी, मेरे बच्चों की और मुझसे जुड़े तमाम लोगों की ज़िंदगी अचानक बदल गई. मेरे ऊपर मीडिया के ज़रिए बहुत गंभीर आपराधिक आरोप लगाए गए. जिनसे पूरे विश्व में मेरे खिलाफ़ घृणा पैदा हुई. जबकि मेरे ऊपर कभी किसी तरह के चार्जेज नहीं लगे. इसने मेरी ज़िंदगी और करियर दोनों को प्रभावित किया. अब 6 साल बाद ज्यूरी ने मुझे मेरी ज़िंदगी वापस कर दी है. मैं उनका आभारी हूं.

फैसले के बाद एम्बर हर्ड ने एक भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा:

Advertisement

मैं आज बहुत ज़्यादा निराश हूं. ये बहुत दुखद है कि इतने सारे सबूत भी मेरे एक्स-हसबैंड के प्रभाव और शक्ति के सामने पर्याप्त नहीं थे. मैं इससे और ज़्यादा निराश हूं कि इस फैसले के दूसरी महिलाओं के लिए क्या मायने हैं. ये एक झटका है उन महिलाओं के लिए जो खुलकर बोलती हैं और उनके बोलने का पब्लिकली मज़ाक उड़ाया जाता है. ये उस आइडिया को भी तगड़ा झटका है जिसमें महिलाओं के खिलाफ़ हुई हिंसा को गंभीरता से लेने की बात होती है.

इससे पहले जॉनी डेप ने अपनी एक्स वाइफ पर 50 मिलियन का मानहानि का केस किया था. उनका कहना था कि एम्बर ने वाशिंगटन पोस्ट में लिखे एक ओपिनियन पीस में खुद के लिए 'अ पब्लिक फिगर रेप्रिज़ेन्टिंग डोमैस्टिक अब्यूज' इस्तेमाल किया, जो कि मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है. इस पर एम्बर ने यह कहते हुए 100 मिलियन डॉलर का काउन्टर सू किया था, डेप के वकील ने उनके आरोपों को गलत बताते हुए उन्हें डिफेम किया. डेप ने हर्ड या किसी और महिला को मारने वाले आरोपों से साफ़ इनकार किया था. उनका कहना था कि इस रिश्ते में एम्बर पहले वॉयलेंट हुई थीं. दोनों ने साल 2015 में शादी की थी और 2017 में अलग भी हो गए. शादी टूटने के एक साल बाद एम्बर ने अखबार में लेख लिखा और मामला कोर्ट जा पहुंचा.  

दी सिनेमा शो: जॉनी डेप 'फैन्टैस्टिक बीस्ट्स' से अलग हो चुके हैं, फिर भी कमाएंगे 73 करोड़

Advertisement