The Lallantop

'बॉर्डर 2' ऐसी धुआंधार ओपनिंग लेगी कि लोग 'धुरंधर' को भूल जाएंगे!

ट्रेड एक्स्पर्ट्स का मानना है कि 'बॉर्डर 2' को रीपब्लिक डे वीकेंड का भरपूर फायदा मिलेगा.

Advertisement
post-main-image
'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई 'बॉर्डर' का सीक्वल है. ये 23 जनवरी को रिलीज़ होगी.

Sunny Deol की Border 2 का ट्रेलर 15 जनवरी को रिलीज़ हुआ. ट्रेलर तय समय से दो घंटे देरी से आया. मगर Border फ्रैंचाइज़ के लिए लोगों में इतना क्रेज़ है कि वो ट्रेलर पर टकटकी लगाए बैठे थे. फैन्स को तो इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं ही, मगर फिल्म ट्रेड भी इसे लेकर पुरउम्मीद है. यहां तक कि ट्रेड का मानना है कि ये Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar को तगड़ी टक्कर देगी. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि ‘बॉर्डर 2’, ‘धुरंधर’ के बराबर या उससे भी बड़ी ओपनिंग ले सकती है. इसके दो कारण हैं. पहला है 1997 में आई ‘बॉर्डर’ की रीकॉल वैल्यू. और दूसरा, रिपब्लिक डे और उसके साथ आ रहा लॉन्ग वीकेंड. लंबी छुट्टी का फायदा फिल्मों को हमेशा से मिला है. फिर मेकर्स ने अपनी देशभक्ति फिल्म को लाने के लिए दिन भी सोच-समझकर चुना है. 

Advertisement

एक नज़रिया ये भी है कि सनी देओल की एक्शन फिल्में वैसे भी क्राउड पुलर होती हैं. सनी की पुरानी फिल्मों के साथ ‘गदर 2’ और ‘जाट’ की सफलता ये बात सिद्ध कर चुकी हैं. फिर ये फिल्म तो ‘बॉर्डर’ के नॉस्टैल्जिया और लेगेसी के साथ आ रही है. यही वजह है कि ट्रेड इससे ‘धुरंधर’ जैसी, बल्कि उससे भी बड़ी ओपनिंग की उम्मीद कर रहा है. हम याद दिला दें कि 5 दिसंबर को रिलीज़ हुई ‘धुरंधर’ ने 28 करोड़ रुपए से खाता खोला था. ट्रेड का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ इस आंकड़े को आसानी से छू लेगी.

पिछले हफ्तों में आई फिल्में ‘धुरंधर’ की आग में झुलस गईं. इनमें कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं मेरा, मैं तेरा तू मेरी’, अगस्त्य नंदा स्टारर ‘इक्कीस’ और कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ शामिल हैं. प्रभास की ‘दी राजा साब’ भी टिकट खिड़की पर फुस्स हुई, मगर वो अपने कमज़ोर VFX और लचर कहानी के चलते नापसंद की गई. ‘बॉर्डर 2’ से जुड़े दो पहलू ये भी हैं कि 42 दिन बाद अब ‘धुरंधर’ की रफ्तार कम हो गई है. इसलिए ‘बॉर्डर 2’ के दर्शक ‘धुरंधर’ के साथ नहीं बंटेंगे. और दूसरी कोई बड़ी फिल्म 23 जनवरी के आसपास रिलीज़ नहीं हो रही है. कुलजमा बात ये है कि ‘बॉर्डर 2’ के लिए पूरा मैदान साफ़ है. और अच्छी कमाई के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी, ये तो वक्त ही बताएगा. मगर फिलहाल इसकी हवा तो तगड़ी बनी हुई है. 
बहरहाल ‘बॉर्डर 2’ की कास्ट की बात करें तो इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा भी ज़रूरी किरदारों में हैं. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

Advertisement

वीडियो: ‘बॉर्डर 2’ टीज़र ने मचाया बवाल, सनी देओल की दहाड़ पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा

Advertisement
Advertisement