The Lallantop

'लाहौर 1947' में सनी का ये सीन, तालियां पीटने पर मजबूर कर देगा

Lahore: 1947 भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय के बैकड्रॉप पर बनी है. फिल्म में एक सीक्वेंस है जिसमें Sunny Deol की लार्जर दैन लाइफ वाली परफॉर्मेंस को को लोग भूल नहीं पाएंगे.

Advertisement
post-main-image
सनी देओल के साथ 'लाहौर 1947' में प्रीति ज़िंटा नज़र आएंगी.

Gadar 2 की अपार सफलता के बाद Sunny Deol की झोली में कई फिल्में आकर गिरी. इन्हीं में से एक है Rajkumar Santoshi के डायरेक्शन में बन रही Lahore: 1947. जिसे Aamir Khan प्रोड्यूस कर रहे हैं. पिक्चर की शूटिंग लगभग पूरी चुकी है और इसके पोस्ट-प्रोडक्शन पर भी काम शुरू हो चुका है. ताज़ा अपडेट ये है कि राजकुमार और आमिर खान ने पिक्चर से पार्टिशन ड्रामा का पहला कट फाइनल कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'लाहौर 1947', बंटवारे के बैकड्रॉप पर बनी कहनी है. ये भारत-पाकिस्तान की बंटवारे के वक्त की मौजूदा स्थिति को बताएगी. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में अलग लेवल का ड्रामा और इमोशन होगा. पिंकविला ने सोर्स के हवाले से खबर छापी. जिसमें बताया गया,

''फिल्म में एक सीक्वेंस है जो एक घर और उसके मालिकाना अधिकार के ईर्द-गिर्द है. इस सीन को देखकर कोई भी सनी देओल की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा. उनकी इंटेसिटी के लिए लोग उन्हें याद रखेंगे. ये एक लार्जर दैन लाइफ सीक्वेंस होगा. ऐसा मोमेंट होगा जिसमें सनी की परफॉर्मेंस को लोग भूल नहीं पाएंगे. इस सीन को देखकर लोगों को 'गदर एक प्रेम कथा' का वो सीन याद आजाएगा जिसमें वो सकीना के लिए सनी का किरदार स्टैंड लेता है.''

Advertisement

अब देखना होगा कि इस फिल्म को पर्दे पर कैसा ट्रीटमेंट मिलता है. जनता इसे कितना पसंद करती है. बाकी सनी देओल 'लाहौर 1947' के बाद अपनी ही फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल 'बॉर्डर 2' पर काम चालू करेंगे. जिसमें उनके साथ वरुण धवन भी होंगे.

वैसे वरुण धवन से याद आया, उनकी फिल्म 'बेबी जॉन' पर भी अपडेट आया है. दो साल बाद वरुण इस फुल टू एक्शन फिल्म से बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. 'जवान' वाले एटली के प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म के फाइनल एडिट को लॉक कर लिया गया है. पिक्चर में Salman Khan का कैमियो भी होगा. जिसे शूट किया जाना अभी बाकी है. इस दिवाली पर फिल्म का टीज़र ड्रॉप किया जाएगा. मेकर्स इसके प्रमोशन की तैयारी भी ज़ोरों पर कर रहे हैं.

Advertisement

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार,

''दिवाली की दो रिलीज़ 'सिंघम अगेन' और 'भूल-भुलैया 3' के बीच 'बेबी जॉन' के प्रोमो को भी दिखाया जाएगा. ताकि जनता का अटेंशन इसे मिल सके. मुराद खेतानी, एटली और जियो स्टूडियो इस साल क्रिसमस पर 'बेबी जॉन' को रिलीज़ करने की तैयारी कर चुके हैं. इसके पोस्ट-प्रोडक्शन पर तेज़ी से काम चल रहा है. क्योंकि मेकर्स साल के अंत में जनता को एक बिग एंटरटेनिंग फिल्म देना चाहते हैं.''

उधर सनी देओल और वरुण धवन के अलावा Ranveer Singh भी अपनी अगली पिक्चर पर जोर-शोर से जुटे हुए हैं. उनकी अगली बिग बजट फिल्म Aditya Dhar के साथ होने वाली है.  जिसका नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर इस फिल्म में सिख का रोल प्ले करेंगे. ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी. ये एक ऐसा किरदार होगा जिसे खास तरह के डिक्शन और पर्सनैलिटी की ज़रूरत होगी. फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरी हो चुकी है. मगर कुछ हिस्सों की शूटिंग अभी बाकी है.

बाकी देखना होगा तीनों ही सितारों की तीन बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर क्या धमाल मचाती हैं. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ की एंट्री, आयुष्मान खुराना भी हो सकते हैं हिस्सा

Advertisement