Bhumika Chawla ने Salman Khan के साथ Tere Naam से हिंदी डेब्यू किया था. इन दिनों वो Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan में दिखाई दे रही हैं. इसका मतलब ये नहीं कि इस बीच वो फिल्मों से दूर थीं. वो साउथ में लगातार काम कर रही थीं. KBKJ के सिलसिले में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया. इसमें भूमिका ने बताया कि 'तेरे नाम' जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्में साइन कर ली थीं. मगर एक-एक कर उन्हें इन फिल्मों से निकाल दिया गया.
भूमिका चावला ने बताया 'तेरे नाम' के बाद उन्हें 'मुन्ना भाई MBBS' और 'जब वी मेट' से निकाल दिया गया था
भूमिका ने बताया 'मुन्ना भाई MBBS' से निकाले जाने की वजह राजू हिरानी ने उन्हें 10-12 साल बाद बताई.


सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में भूमिका ने हिंदी फिल्मों में अपनी इनिंग्स पर बात की. उन्होंने बताया कि 'तेरे नाम' के बाद उन्होंने 'मुन्ना भाई MBBS' और 'जब वी मेट' जैसी फिल्में साइन की थीं. मगर उन्हें वजह बताए बिना इन फिल्मों से बाहर कर दिया गया. भूमिका कहती हैं-
''मुझे बहुत सारे ऑफर्स मिले थे. मगर मैं अपने काम को लेकर थोड़ी चूज़ी रही हूं. मैंने एक बड़ी पिक्चर साइन की थी. मगर उसका प्रोडक्शन बदल गया. फिर हीरो बदला. उसके बाद पिक्चर का टाइटल. फिर हीरोइन भी बदल गई. मगर मुझे इन चीज़ों का कभी बुरा नहीं लगा. मुझे सिर्फ एक बार बुरा लगा था. जब मैंने 'जब वी मेट' साइन की और वो नहीं कर पाई. सबसे पहले मैं और बॉबी वो फिल्म कर रहे थे. तब उसे 'ट्रेन' नाम से बुलाया जा रहा था. उसके बाद शाहिद और मैं वो पिक्चर करने वाले थे. फिर शाहिद के साथ आयशा को लेकर वो फिल्म बनने वाली थी. मगर फाइनली शाहिद और करीना के साथ बनी. इस तरह से चीज़ें हुईं. मगर कोई बात नहीं. मैंने सिर्फ उसी वक्त बुरा महसूस किया था. उसके बाद कभी नहीं. क्योंकि मैं मूव ऑन कर जाती हूं. ज़्यादा सोचती नहीं हूं.''

भूमिका ने संजय दत्त के साथ 'मुन्ना भाई MBBS' भी साइन की थी. मगर उन्हें निकालकर पिक्चर में ग्रेसी सिंह को कास्ट कर लिया गया. हालांकि इस बारे में कई सालों बाद उनकी राजकुमार हिरानी से बात हुई थी. भूमिका कहती हैं-
''मैंने 'मुन्ना भाई MBBS' साइन की थी. मणी सर (मणिरत्नम) के साथ 'कन्नतिल मुतमित्तल' (Kannathil Muthamittal) नहीं बन पाई. जब हम 10-12 साल बाद किसी जगह पर मिले, तो राजू सर ने मुझे उसके पीछे की वजह बताई. उन्होंने कहा, 'किसी और की गलती की वजह से आपको फिल्म से हटाया गया'. मगर ठीक है. ये सब होता है यहां.''
भूमिका चावला ने 2006 में 'गांधी, माय फादर' नाम की हिंदी फिल्म में काम किया. इसके बाद वो तेलुगु, पंजाबी, भोजपुरी और मलयालम फिल्मों में काम करने लगीं. उन्होंने 10 साल बाद 'एम.एस. धोनी- एन अनटोल्ड स्टोरी' से हिंदी सिनेमा में वापसी की. इसके बाद वो इक्का-दुक्का हिंदी फिल्मों में ही दिखाई दी. अब वो सलमान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में नज़र आ रही हैं. इस फिल्म में उन्होंने पूजा हेगड़े के किरदार भाग्या की भाभी का रोल किया है.
वीडियो: मैटिनी शो: 'तेरे नाम' करने जा रहे सलमान खान को अनुराग कश्यप ने क्या सलाह दे दी थी?



















