Arjun Kapoor एक इवेंट में पहुंचे थे. यहां उनसे पूछा गया कि हमारे देश में वन मैन वन वुमन का कल्चर है. शादी से पहले सेक्स नहीं किया जाता. और एक से ज़्यादा सेक्स पार्टनर नहीं हो सकते. ये भारत की पहचान का हिस्सा है. अर्जुन का इस मसले पर क्या सोचना है. अर्जुन ने कहा कि ऐसा उनसे किसने कह दिया. रिपोर्टर ने कहा- शाहरुख खान ने. इस पर अर्जुन ने कह दिया कि शाहरुख खान भारत की पहचान नहीं हैं. अब उनके इस बयान पर हंगामा हो रहा है.
मल्टीपल पार्टनर और शादी से पहले सेक्स की बात पर अर्जुन ने कहा- 'शाहरुख खान भारत की पहचान नहीं'
क्योंकि रिपोर्टर ने शाहरुख खान का नाम गलत जगह इस्तेमाल किया था.


बेसिकली हुआ ये कि उस रिपोर्टर ने भारत की संस्कृति का हवाला देते हुए शादी और सेक्स से जुड़े सवाल पर अर्जुन की राय मांगी. क्योंकि शाहरुख खान ने कहा है-
'हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं और शादी (प्यार) भी एक ही बात करते हैं.'
इस पर अर्जुन कपूर ने कह दिया कि कई बार लोग किसी आइडिया को फिल्मों में प्रमोट कर देते हैं. मगर असलियत में वो खुद उस आइडिया में यकीन नहीं करते. अर्जुन कहते हैं-
''शाहरुख खान भारत की पहचान नहीं हैं. एक इंसान के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं. आप बहुत सारे लोगों से मिलते हैं. रिलेशनशिप्स को एक्सप्लो करते हैं. जब आप शादी करने का फैसला लेते हैं, तो वो बड़ी बात होती है. रिलेशनशिप में होना भी बड़ी बात है. मगर शादी जितनी बड़ी नहीं. वहां तक पहुंचने के कई तरीके होते हैं.''
अर्जुन ने कहा कि ये सारी प्रक्रियाएं हैं, जिनकी मदद से आप शादी के फैसले तक पहुंचते हैं. उन्होंने अपनी बात को विस्तार से समझाते हुए कहा-
''उससे (शादी से) पहले आप उत्सुक होते हैं. जीवन को समझना चाहते हैं. ऐसे में आप पहले इंसान से मिलकर ये डिसाइड नहीं कर सकते कि इसी से शादी होगी. आपको कैसे पता चलेगा कि वो आपके लिए सही या नहीं? आपका तालमेल ठीक है कि नहीं? 18-20 साल की उम्र में आपको प्यार के बारे में क्या पता होता है? आपको बहुत बार लगता है कि आपको सच्चा प्यार हो गया है. मगर बाद में समझ आता है कि आपको अपने करियर पर फोकस करना है. या आपको लगता है कि आप कुछ चीज़ें सही नहीं चल रही हैं इसलिए आप उस रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहते. वो तो अलाउड होना चाहिए. इसके लिए कैसे मना किया जा सकता है?
जब आप एक से ज़्यादा पार्टनर होने के मसले पर सवाल करते हैं, तो ये कोई वीडियो गेम नहीं है. इसलिए आप अपना सवाल बदलिए क्योंकि वो लॉजिकल नहीं है.''
अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' में नज़र आए थे. आने वाले दिनों में वो 'कुत्ते' और 'द लेडी किलर' जैसी फिल्मों में दिखने वाले हैं.
वीडियो देखें: अर्जुन कपूर और नसीरुद्दीन शाह की अगली फिल्म 'कुत्ते' का पोस्टर देख हंस पड़े लोग
















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



