अनुराग कश्यप और सुनील शेट्टी पहली बार एक फिल्म के लिए साथ आने जा रहे हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू होने ही वाली थी कि एक अड़चन आ गई. फिल्म लीगल पचड़े में फंस गई. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अनुराग कश्यप ‘फाइल नंबर 323’ में एक्टिंग करने वाले हैं. वो फिल्म में विजय माल्या का किरदार निभाएंगे. फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं कार्तिक के. सुनील शेट्टी फिल्म में एक CA का अहम किरदार निभाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में लिखा गया कि फिल्म विजय माल्या, मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के कथित फाइनेंशियल फ्रॉड पर आधारित होगी.
अनुराग कश्यप-सुनील शेट्टी की फिल्म लीगल पचड़े में, मेहुल चोकसी ने नोटिस भेज दिया
मेहुल चोकसी का आरोप है कि फिल्म के ज़रिए उनकी छवि खराब होगी.


मेहुल चोकसी ने ‘फाइल नंबर 323’ के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स को सीज़ एंड डेसिस्ट का नोटिस भेजा है. यानी तत्काल प्रभाव से फिल्म पर काम रोक दिया जाए. चोकसी की अपील कथित दौर पर ये दावा करती है कि फिल्म के ज़रिए उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है. इसी वजह से उन्होंने अपनी शिकायत में फिल्म के डायरेक्टर कार्तिक के और प्रोड्यूसर कलोल दास, पार्थ रावल का नाम लिया है. मेहुल ने अपने वकील आयुष जिंदल के ज़रिए मेकर्स को नोटिस भेजा है. जहां लिखा गया कि गलत और असत्यापित जानकारी को तुरंत प्रभाव से लिखने, शूट होने से रोका जाए. वो भी नोटिस मिलने के 72 घंटों के अंदर-अंदर.
नोटिस में मेकर्स से माफी मांगने को भी कहा गया. पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 20 नवंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. ऑफिशियल तौर पर मेकर्स का इस लीगल नोटिस पर अब तक कोई जवाब नहीं आया है. ये पहली बार नहीं है जब असली शख्सियतों पर आधारित फिल्मों या सीरीज़ को लीगल मसले में फंसना पड़ा हो. 2020 में नेटफ्लिक्स की लिमिटेड डॉक्यू-सीरीज़ आई थी, Bad Boy Billionaires. शो के चार एपिसोड्स में विजय माल्या, नीरव मोदी, सुब्रत रॉय और सत्यम कंप्युटर वाले रामालिंगा राजू की कहानी बताई गई. चार एपिसोड आने थे लेकिन रिलीज़ तीन ही हुए. वो इस वजह से क्योंकि रामालिंगा राजू ने सीरीज़ के अपने वाले एपिसोड पर रोक लगवा दी है. वो एपिसोड आजतक रिलीज़ नहीं हो पाया है.
वीडियो: बॉयकॉट कल्चर पर क्या बोले अनुराग कश्यप?
















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



