The Lallantop

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने टीवी पर आते ही TRP के सारे रिकॉर्ड्स तहस-नहस कर दिए

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के टीवी प्रीमियर की TRP T20 क्रिकेट लीग से भी ज़्यादा रही.

Advertisement
post-main-image
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने ओटीटी पर आते ही व्यूवरशिप का नया रिकॉर्ड बनाया था.

Allu Arjun की Pushpa 2: The Rule ने देश और दुनिया से भर-भरकर कमाई की. फिल्म ने 1800 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया. पिक्चर को जनता का खूब प्यार मिला. थिएटर के बाद ओटीटी और अब टीवी पर भी जनता इसे देखने के लिए उतावली दिखाई दी. तभी तो आंकड़ों की मानें तो 'पुष्पा 2' के वर्ल्ड टेलिविज़न प्रीमियर ने TRP के पिछले सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डाले.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'पुष्पा 2' पहली बार टीवी पर 31 मई 2025 को टेलीकास्ट की गई. न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की रेटिंग 5.1 TVR रही. यानी छोटी स्क्रीन पर इसे उस वक्त करीब 5.4 करोड़ व्यूवरशिप मिली. जो अपने आप में एक बहुत बड़ा नंबर है. ये आंकड़ा इसे टीवी पर अब तक की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनाता है. रिपोर्ट के मुताबिक इसने टीवी पर चल रहे T20 क्रिकेट लीग से भी ज़्यादा व्यूवरशिप पाई. जिसे 3.9 TVR ही मिला था.

वैसे 'पुष्पा 2' ने कमाई के मामले में भी कई नए रिकॉर्ड्स बनाए थे.जब से फिल्म का पहला टीज़र आया तब से लेकर फिल्म की कमाई तक, इसने कई पुराने रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए. फिल्म ने सिर्फ हिंदी मार्केट में ही 800 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसे इसलिए इंडिया की कुछ सबसे बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक की कैटेगरी में रखा गया. इसके अलावा जब ये ओटीटी पर आई तो इसे एक्सटेंडेड कट के साथ रिलीज़ किया गया था. यहां भी इसने तगड़ी व्यूवरशिप पाई. हालांकि बहुत से लोगों ने फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर ट्रोल भी किया मगर व्यूज़ में कमी नहीं आई.

Advertisement

सुकुमार के डायरेक्शन में बनी 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन ग्लोबल स्टार बन गए. सिर्फ अल्लू ही नहीं फिल्म में रश्मिका मंदन्ना, फहाद फासिल के रोल को भी खूब पसंद किया गया. फिल्म के डायलॉग और गानों की अलग ही फैन फॉलोइंग है. कुल मिलाकर 'पुष्पा 2' अल्लू अर्जुन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई.

इसके बाद अल्लू अर्जुन के पास बहुत सारी फिल्मों के ऑफर्स हैं. खबर है कि वो बेसिल जोसेफ के साथ एक फिल्म करेंगे. फिर मुकेश खन्ना वाली 'शक्तिमान' के लिए भी रणवीर सिंह की जगह अल्लू अर्जुन का नाम सामने आ रहा है. इसके अलावा खबर है कि अल्लू अर्जुन प्रशांत नील के साथ भी नज़र आ सकते हैं. देखना होगा अल्लू अर्जुन अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कब करते हैं. 

वीडियो: अल्लू अर्जुन के इस लुक की चर्चा क्यों?

Advertisement

Advertisement