The Lallantop

'पुष्पा 2' के लिए अल्लू अर्जुन के फैन्स सड़क पर उतर आए

महाराष्ट्र, केरला, कर्नाटक और दुबई से अल्लू के फैन्स बड़े-बड़े पोस्टर्स के साथ सड़क पर नज़र आ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
इंडिया से बाहर भी फैन्स यही डिमांड कर रहे हैं.

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ ने देशभर में गदर मचाया. दूसरे पार्ट के लिए हो-हल्ला उठना शुरू हुआ. इतना कि अल्लू अर्जुन के फैन्स सड़क पर उतर आए. उन्हें बस ‘पुष्पा’ के दूसरे पार्ट ‘पुष्पा: द रूल’ से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट चाहिए. वो भी एकदम तुरंत. तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा’ सिर्फ आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में ही हिट नहीं हुई. बल्कि उसका फेमस डायलॉग ‘थग्गेडे ले’ हिंदी बेल्ट तक आते-आते ‘झुकेगा नहीं साला’ हो गया. जिस पर थोक के भाव रील्स बनाई गई. श्रीवल्ली आदि गाने चल निकले. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘पुष्पा 2’ से जुड़े अपडेट के लिए सड़क पर आए फैन्स सिर्फ साउथ से नहीं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की अपडेट ब्रेक करने वाले रमेश बाला ने ट्वीट कर चार फोटोज शेयर की. जहां महाराष्ट्र, केरला, कर्नाटक और दुबई से अल्लू के फैन्स बड़े-बड़े पोस्टर्स के साथ सड़क पर नज़र आ रहे थे. उन्होंने कैप्शन में लिखा,

‘पुष्पा: द राइज़’ की कामयाबी के बाद अल्लू अर्जुन के फैन्स सीक्वल पर अपडेट के लिए सड़क पर उतर आए हैं. फैन्स के बीच ऐसा उत्साह पहले कभी नहीं देखा गया. 

Advertisement

मेकर्स ने तो सीधे तौर पर फैन्स के लिए अपडेट ड्रॉप नहीं किया. लेकिन ‘पुष्पा’ की टीम से ही उनके लिए गुड न्यूज़ आई है. ‘पुष्पा’ की दोनों फिल्मों पर सिनेमैटोग्राफी करने वाले मिरोस्लॉ ब्रोज़ेक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की. लिखा कि एडवेंचर की शुरुआत हो गई है. बता दें कि ‘पुष्पा 2’ का टेस्ट शूट बीते रविवार से शुरू हो गया. टेस्ट शूट असली फिल्म से जुड़ा नहीं होता. यहां किरदारों के लुक और फिल्म की फील को टेस्ट और एक्सपेरिमेंट किया जाता है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसम्बर के महीने में फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी. यानी असली वाली शूटिंग शुरू हो जाएगी. अल्लू अर्जुन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो फिल्म को 2023 में रिलीज़ करने का प्लान कर रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों से ये भी पढ़ने को मिल रहा है कि फिल्म को 2024 में रिलीज़ किया जाएगा. हवाला दिया जा रहा है कि डायरेक्टर सुकुमार किसी भी चीज़ के साथ चांस नहीं लेना चाहते. सब कुछ पुख्ता होने पर ही फिल्म रिलीज़ करेंगे.           

Advertisement

वीडियो: 2023 में आने वाली बड़ी पैन इंडिया फिल्में

Advertisement