The Lallantop

हंसते-हंसते पेट फूलने वाला है! अजय देवगन की 'गोलमाल 5' में हुई अक्षय कुमार की एंट्री

अजय देवगन की 'गोलमाल 5' में कैमियो नहीं, फुल फ्लेजेड विलन का रोल करेंगे अक्षय कुमार.

Advertisement
post-main-image
'गोलमाल' फ्रैंचाइज़ की पहली फिल्म 2006 में आई थी.

Rohit Shetty, Golmaal 5 बनाने जा रहे हैं. इसकी शूटिंग 15 फरवरी से मुंबई में शुरू होनी है. अब इस फ्रैंचाइज़ में एक ऐसे एक्टर की एंट्री हो गई है, जिससे इसके कॉमेडी का लेवल कई बिलांग ऊपर जाने वाला है. इस मल्टीस्टारर फिल्म में Ajay Devgn का सामना एक तगड़े विलन से होने वाला है. और इस विलन का रोल करेंगे Akshay Kumar.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लंबे समय से ऐसी खबरें चल रही थीं कि 'गोलमाल 5' में अपनी फ्रैंचाइज़ की सभी फिल्मों से अलग होने वाली है. रोहित शेट्टी इसे बिल्कुल अलग तरीके से बनाना चाहते हैं. एक विलन का रोल तैयार किया गया है, जिसके लिए किसी बड़े एक्टर की तलाश चल रही थी. रिपोर्ट्स आईं कि इसके लिए किसी एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा. इस दौरान तबु, करीना कपूर खान के नाम सुनने में आए. मगर अब जो खबर आई है, उससे पूरा खेल पलट गया है. वैरायटी इंडिया ने अपनी पहली रिपोर्ट में जानकारी दी कि 'गोलमाल 5' के मेन विलन अक्षय कुमार होने वाले हैं. हालांकि करीना और सारा को भी इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है. 

अक्षय अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. इस बात की गवाही उनकी फिल्मोग्रफी भी देती है. इन दिनों अक्षय हिंदी सिनेमा की तीन बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ से जुड़े हुए हैं. ये फ्रैंचाइज़ हैं- 'हेरा फेरी', 'हाउसफुल' और ‘वेलकम’. 'गोलमाल 5' में एंट्री से उनका स्लेट और बड़ा हो जाएगा. यहां MHCU फ्रैंचाइज़ को हम नहीं जोड़ रहे. क्योंकि 'स्त्री 2' में अक्षय ने सिर्फ कैमियो ही किया था. हालांकि रिपोर्ट्स ये भी हैं कि वो मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स के सबसे बड़े विलन के तौर पर डेवलप किए जा रहे हैं. मगर इसकी पुष्टि होनी बाकी है.

Advertisement

'गोलमाल 5' में अक्षय की एंट्री इसलिए भी खास है, क्योंकि यहां अजय और वो एक बार फिर स्क्रीन शेयर करेंगे. दोनों 'सुहाग', 'खाकी' और 'इंसान' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. हाल के वर्षों में वो 'सिंघम अगेन' और 'सूर्यवंशी' में भी साथ नज़र आ चुके हैं. मगर 'गोलमाल 5' इसलिए अहम है, क्योंकि यहां अजय हीरो और अक्षय विलन होंगे. 'हैवान' के बाद ये लगातार दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसमें अक्षय नेगेटिव रोल करेंगे. हालांकि अब तक मेकर्स ने उनकी कास्टिंग को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

जहां तक 'गोलमाल 5' की बात है, इसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे. फिल्म में अजय और अक्षय के अलावा अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू नज़र आएंगे. यही नहीं, 'गोलमाल' (2006) में नज़र आए शरमन जोशी का भी इस मूवी में कमबैक हो सकता है. खबर है कि रोहित फरवरी के अंत तक मुंबई फिल्मसिटी में इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे. 

वीडियो: प्रोड्यूसर का दावा, अक्षय कुमार ने बड़ा नुकसान करवा दिया

Advertisement

Advertisement