Adipurush की रिलीज़ डेट 12 जनवरी से आगे खिसकाकर 16 जून कर दी गई. कहा गया कि ये फैसला पोंगल के मौके पर आ रही अन्य फिल्मों के साथ क्लैश से बचने के लिए लिया गया. हालांकि मुख्य वजह फिल्म का VFX वर्क था. फिल्म में सैफ अली खान के दाढ़ी वाले लुक पर भी विवाद हुआ. कहा गया कि रावण किसी मुस्लिम आक्रांता की तरह दिख रहा है. इन सभी चीज़ों का ध्यान रखते हुए मेकर्स ने फिल्म में बड़े बदलाव करने का फैसला लिया है. इस फैसले में सैफ अली खान के कैरेक्टर की दाढ़ी हटाना भी शामिल है.
'आदिपुरुष' के मेकर्स VFX की मदद से हटाएंगे सैफ अली खान की दाढ़ी!
'आदिपुरुष' में सैफ के निभाए रावण का किरदार देखकर कहा गया कि वो मुस्लिम आक्रांता जैसे दिख रहे हैं.


सैफ अली खान ने फिल्म में लंकेश यानी रावण का रोल किया है. जब 'आदिपुरुष' का टीज़र आया, तब कहा गया कि सैफ का लुक अलाउद्दीन खिलजी से मिलता-जुलता है. क्योंकि उसमें वो भारी-भरकम दाढ़ी के साथ नज़र आ रहे हैं. अब मेकर्स ने फिल्म का VFX ठीक करने के लिए उसकी रिलीज़ डेट 6 महीने आगे खिसका दी है. अगर ETimes की एक रिपोर्ट की मानें, तो मेकर्स VFX की मदद से सैफ के किरदार की दाढ़ी भी हटाने जा रहे हैं. क्योंकि सैफ के इस लुक की वजह उनके धर्म को बीच में घसीटा जाने लगा था.
हालांकि फिल्म के टीज़र के बाद सैफ के दाढ़ी वाले लुक का बचाव करते हुए आदिपुरुष के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने कहा था-
''हर युग की बुराई का अपना चेहरा होता है. रावण मेरे लिए बुराई का चेहरा है. अलाउद्दीन खिलजी इस दौर की बुराई का चेहरा है. हमने उसको इंटेंशनली ऐसा नहीं किया है. लेकिन अगर मिल भी गया, तो मुझे लगता नहीं इसमें कोई ऐतराज़ की बात है. अलाउद्दीन खिलजी तो कोई नायक है नहीं. वो तो कोई हीरो है नहीं. वो बुरा है. अगर रावण से इसलिए ज़्यादा नफरत करते हैं क्योंकि वो खिलजी जैसा दिखता है, तो ये अच्छी बात है. कोई बुराई नहीं है इसमें.''
हालांकि इससे पहले Justice League में हेनरी कैविल के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था. हेनरी कैविल टॉम क्रूज़ के साथ 'मिशन इमपॉसिबल- फॉलआउट' की शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म में उन्हें मूंछ के साथ नज़र आना था. जबकि 'जस्टिस लीग' में सुपरमैन का किरदार निभाने के लिए हेनरी को क्लीन शेवन लुक में दिखना था. इसलिए 'जस्टिस लीग' के मेकर्स ने डिजिटल तरीके से हेनरी कैविल की मूंछ हटा दी थी.
खैर, 'आदिपुरुष' को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सैनन और सनी सिंह जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. 'आदिपुरुष' 16 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.
वीडियो देखें: आदिपुरुष का VFX ठीक होने के बाद, प्रभास स्टारर ये फिल्म बन जाएगी इंडिया की सबसे महंगी फिल्म
















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



