The Lallantop

आमिर खान भी कपिल शर्मा के फैन, कहा, "मुझे भी अपने शो में बुलाओ"

आमिर ने कहा, "लोगों का दिल बहलाना बहुत बड़ा काम है. मैं कपिल को यहां देखकर खुश हूं और इनका फैन हूं".

Advertisement
post-main-image
कपिल शर्मा और आमिर खान, 'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लॉन्च के मैके पर पहुंचे थे.

गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' का ट्रेलर आमिर खान और कपिल शर्मा ने लॉन्च किया. इस लॉन्च इवेंट के बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में कपिल, आमिर के पैर छूते दिख रहे हैं. आमिर ने कपिल को आशीर्वाद तो दिया मगर मज़ाक-मज़ाक में दो-चार बातें भी सुना डाली. कपिल के शो से जुड़ी शिकायत की. साथ ही आमिर ने अपनी अगली फिल्म पर भी बात कर डाली.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आमिर खान ने पहले कपिल की तारीफ की. कहा,

“मैंने करीब दो-तीन हफ्ते पहले कपिल को फोन किया था. मैं आज कल कम काम कर रहा हूं. फैमिली के साथ ज़्यादा हूं. रोज़ रात मैं सोने से पहले कुछ कॉमेडी शोज़ देखना पसंद करता हूं. पिछले कुछ महीनों से मैं कपिल के शो देख रहा हूं. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हो गया हूं. आपने देखा होगा कि जब कपिल स्टेज पर आए, तो मेरी मुस्कान और बड़ी हो गई. मेरी इतनी शामों को इन्होंने रंगीन बनाया है. तो मैंने उन्हें फोन किया था और इसके लिए शुक्रिया कहा था. लोगों का दिल बहलाना बहुत बड़ा काम है. मैं इन्हें यहां देखकर खुश हूं और इनका फैन हूं.”

Advertisement

आमिर खान ने कपिल शर्मा से शिकायत भी की. उन्होंने कहा कि कपिल ने उन्हें अपने शो में नहीं बुलाया. आमिर ने ये भी कहा कि वो बाकी स्टार्स की तरह बस अपनी फिल्मों को प्रमोट करने शो पर नहीं आना चाहते. आमिर बोले,

"आपने मुझे शो पे नहीं बुलाया. ये गलत बात है. इससे पहले की ये पूछे मैं ही बोल देता हूं. कपिल से एक कदम आगे हूं मैं.''

कपिल ने इस पर आमिर को मज़ेदार जवाब भी दिया. कहा,

Advertisement

“हमारा सौभाग्य होगा जब आप शो पर आओगे. हम जब भी मिलते हैं, तब मैं आमिर सर से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो शो पर आएं. वो हमेशा कहते हैं, 'मैं कहीं जा रहा हूं'. वापिस आकर बात करते हैं. कट टू ये सीधे तीन साल बाद मिलते हैं.”

आमिर ने आज फिर कपिल को जवाब दिया. बोले,

“मैं सौ प्रतिशत आऊंगा लेकिन मैं एक चीज़ बोलता हूं. आप मुझे मेरी फिल्म रिलीज़ के टाइम बुलाते हैं. मुझे रिलीज़ के लिए नहीं आना. मुझे ऐसे ही एंटरटेनमेंट के लिए बुलाओ."

आमिर ने कपिल के साथ काम करने पर भी बात की. कहा, कि जब भी उन्हें मौका मिलेगा वो कपिल के साथ काम ज़रूर करेंगे. लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर अगली फिल्म कब करेंगे इस पर भी उन्होंने बात की. कहा,

“मैंने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है. मैं अभी सिर्फ अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं और मैं वो कर रहा हूं. जब मैं फिल्म करने के लिए इमोशनली रेडी हो जाऊंगा, तब ज़रूर करूंगा.”

‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद आमिर खान ने एक्टिंग से ब्रेक लिया है. बीते दिनों खबर आई कि वो यशराज फिल्म्स के साथ कोलैबरेट करने वाले हैं लेकिन आमिर ने बता दिया है कि वो फिलहाल किसी प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े हैं.

आमिर खान ने ये भी बताया कि अगर उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट मिली, तो वो पंजाबी फिल्म में भी काम करना चाहेंगे. ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ फिल्म की बात करें तो ये मूवी 03 जून को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: आमिर खान अपनी फिल्म 'गजनी' के सीक्वल पर काम करने जा रहे हैं?

Advertisement