तो मितरों वो वाला ऐड याद है. एक खूबसूरत सी लड़की. बिकिनी में. समुद्र से बाहर आती है. पीछे से वीओ चलता है.10 "विश्वास है इसमें कुछ खास है. फलाने सुपर सीमेंट." अब भइय्या सीमेंट के ऐड में लड़की कहां से आ गई. कोई कनेक्शन ही नहीं बना. सरोगेट ऐड भी नहीं था. बाद में बहस चली. तो ऐड हटा दिया. यूट्यूब पर फन्नी ऐड के लिस्ट में मिल जाता है कभी-कभी ये वाला ऐड.ऐसे बहुत से ऐड हैं जिनका प्रोडक्ट से कोई मतलब हो न हो. अब डियो का ऐड ही देख लो. मगर देख के बहुत मजा आता है. ऐसे ही कुछ ऐड हैं. इंडिया के नहीं. अब की पाकिस्तान से है. एक से एक धाकड़ ऐड. देख के ऐसी हंसी छूटेगी कि पेट फूल जाएगा.
दस पाकिस्तानी ऐड जिनको देखकर आपके पेट के पुर्जे खुल जाएंगे
पाकिस्तान वाले बहुत क्यूट हैं हम कह रहे हैं. बस आप डाटा खर्च कर ये वीडियोज देख लो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
हां तो अब रो दो. फेसबुक पर बड़ा वाला अपडेट लिख के. कहो, लल्लन अपने वालों से ऊब जाता है तो पाकिस्तान से बिजत्ती खराब करने को चीजें लाता है. तो चुन्नू बात ये कि पाकिस्तान में भी इंसान रहते हैं जो हमारे जैसे खांसते-हंसते, रोते और बेवकूफियां करते हैं. हमें ये तो पता लगना चाहिए अफरीदी-कश्मीर विवाद के अलावा भी कुछ है उधर. तुम पिंपिया देते हो बे फ़ालतू में.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement













.webp?width=275)


.webp?width=120)

.webp?width=120)



