The Lallantop
Logo

झारखंड: जामताड़ा में योगी आदित्यनाथ ने कहा था- कोई इरफान अंसारी जीतेगा तो राम मंदिर कैसे बनेगा?

और अब इरफान अंसारी जीत गए हैं.

Advertisement
जामताड़ा. झारखंड में पड़ता है. राजधानी रांची से सवा दो सौ किलोमीटर दूर. विधानसभा सीट है. आज झारखंड इलेक्शन का रिजल्ट आने वाला है. महीने भर तक चला चुनाव प्रचार थम चुका है. जामताड़ा में भी खूब प्रचार प्रसार हुआ. मुख्य लड़ाई कांग्रेस के इरफान अंसारी और भाजपा के वीरेंद्र मंडल के बीच थी. 16 दिसंबर, दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जामताड़ा प्रचार करने आए थे. और ऐसा बयान देकर गए कि अगले दिन के अखबारों में जामताड़ा सुर्खियों में था. योगी ने जनता से पूछते हुए कहा था कि अगर कोई इरफान इंसारी जीतेगा तो राम मंदिर कैसे बनेगा? अब जनता ने जवाब दे दिया है. ठीक एक हफ्ते बाद विधानसभा चुनावों के रिजल्ट आ गए हैं. और कांग्रेस के इरफान अंसारी चुनाव जीत चुके हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement