The Lallantop

लोकसभा चुनाव 2024: BJP उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में किस-किस का नाम?

Loksabha Election 2024: BJP ने उम्मीदवारों को तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. इसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों के नाम हैं. तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है. वहीं तमिलनाडु के बीजेपी प्रमुख के. अन्नामलाई कोयंबटूर से चुनाव लड़ेंगे.

Advertisement
post-main-image
तमिलिसाई सुंदरराजन 20 मार्च को BJP में शामिल हुई थीं. (फोटो- इंडिया टुडे)

बीजेपी ने 21 मार्च को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें तमिलनाडु के लिए 9 उम्मीदवारों का एलान किया गया है. तेलंगाना की राज्यपाल रह चुकीं तमिलिसाई सुंदरराजन (Tamilisai Soundararajan) को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है. वहीं तमिलनाडु के बीजेपी प्रमुख के. अन्नामलाई (K Annamalai) को कोयंबटूर से उतारा गया है.  

Advertisement
सुंदरराजन ने हाल ही में दिया इस्तीफा

तेलंगाना के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद तमिलिसाई सुंदरराजन 20 मार्च को BJP में शामिल हुई थीं. उन्होंने 18 मार्च को राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था. सुंदरराजन पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल भी रह चुकी हैं. उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में दक्षिणी तमिलनाडु के थूथुकुडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. लेकिन डीएमके की कनिमोझी से हार गईं थीं.

कोयंबटूर से अन्नामलाई को टिकट

राज्य के बीजेपी प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर से टिकट मिला है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 14 फरवरी 1998 को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी कोयंबटूर का दौरा कर रहे थे. तब 11 जगहों पर 12 बम विस्फोट हुए थे. जिसमें 58 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए थे. हमलों के लिए तमिलनाडु के एक कट्टरपंथी इस्लामी संगठन अल-उम्मा को दोषी ठहराया गया था. तब से बीजेपी हिंदू वोटर्स के बीच जगह बनाने के लिए कोयंबटूर विस्फोटों की याद दिलाती रही है.

Advertisement

तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें हैं. बीजेपी की तीसरी लिस्ट में तमिलनाडु की कुल 9 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

सीट उम्मीदवार
चेन्नई दक्षिणतमिलिसाई सुंदरराजन
चेन्नई सेंट्रल विनोज पी सेल्वम
वैल्लोर एसी शणमुगम
कृष्णागिरि सी नरसिम्हा
नीलगिरि एल मुरुगन
कोयंबटूर के. अन्नामलाई
पेरंबलूर टीआर पारिवेंधर
थूथुकुडी नयनार नागेंद्रन
कन्याकुमारी पी राधाकृष्णन

ये भी पढ़ें- BJP ने दिल्ली के 7 सांसदों में से 6 के टिकट काट दिए, वो एक कौन है जिसे टिकट मिला?

तमिलनाडु में पहले फेज के तहत 19 अप्रैल को चुनाव होने हैं. सभी 39 सीटों पर एक ही दिन वोटिंग होगी.

Advertisement

वीडियो: चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई...EC ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाया, प. बंगाल के DGP पर भी गिरी गाज

Advertisement