The Lallantop

बिहार चुनाव के फाइनल राउंड के लिए वोटिंग शुरू, 11 बजे तक 122 सीटों पर 31.38 फीसदी वोटिंग

Bihar Assembly Election 2025 के दूसरे फेज में NDA और महागठबंधन के कई राजनीतिक दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है. आज वोटिंग का आखिरी राउंड है. इसके बाद 14 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
बिहार के रोहतास में वोटिंग के दौरान की तस्वीरें. (Photo: X/@CEOBihar)

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज यानी 11 नवंबर, मंगलवार को वोटिंग शुरू हो गई है. इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हो रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह के 11 बजे तक इन सभी सीटों पर 31.38 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. दूसरे फेज में जिन 20 जिलों में मतदान हो रहा है उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास शामिल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अररिया जिले में अब तक 31.88%, अरवल - 31.07%, औरंगाबाद - - 32.88%, बांका- 32.91%, भागलपुर- 29.08%, गया- 34.07%, जहानाबाद- 30.36, जमुई- 33.69%, कैमूर- 31.98%, कटिहार- 30.83%, किशनगंज- 34.74%, मधुबनी- 28.66%, नवादा- 29.02%, पश्चिम चंपारण- 32.39%, पूर्णिया- 32.94%, पूर्वी चंपारण- 31.16%, रोहतास - 29.80%, शिवहर- 31.58%, सीतामढ़ी- 29.81% और सुपौल में 31.69% वोटिंग हुई है. 

NDA के कई दिग्गज मैदान में

दूसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के कई मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं. जिनमें सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, चकाई से सुमित कुमार सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, अमरपुर से जयंत राज, छातापुर से नीरज कुमार बबलू, धमदाहा से लेशी सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और चैनपुर से जमा खान, फुलपरास से शीला मंडल और गया टाउन से प्रेम कुमार शामिल हैं. इसके अलावा एनडीए की ओर से दो पूर्व उप मुख्यमंत्री (तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी) भी चुनावी मैदान में हैं.  

Advertisement
महागठबंधन के दिग्गजों का भी इम्तिहान

महागठबंधन की ओर से राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, कुटुंबा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कटिहार की कदवा सीट से कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और भाकपा (माले) विधायक दल के नेता महबूब आलम मैदान में हैं.

दूसरे चरण में 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार

दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों पर 1302 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 136 महिलाएं, 1165 पुरुष और एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी शामिल हैं. कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता इस चरण में वोट डालेंगे.

वोटिंग के लिए 45,399 मतदान केंद्र

दूसरे फेज में वोटिंग के लिए 45 हजार 399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 40 हजार 73 ग्रामीण और 5 हजार 326 शहरी बूथ हैं. क्षेत्रफल के लिहाज से  इस चरण का सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र भागलपुर (23.887 वर्ग किलोमीटर) है. वहीं सबसे बड़ा चैनपुर विधानसभा क्षेत्र (1814.15 वर्ग किलोमीटर) है. वोटर्स की संख्या की बात करें तो गया जिले के मखदुमपुर में सबसे कम 2 लाख 47 हजार 574 वोटर और नवादा जिले के हिसुआ में सबसे ज्यादा 3 लाख 67 हजार वोटर्स हैं.

Advertisement

वीडियो: नेतानगरी: बिहार चुनाव में इन मुद्दों पर होगी हार-जीत, किसकी हो सकती है ताजपोशी? पता चल गया

Advertisement