The Lallantop

SpaceX के IPO ने Elon Musk को बनाया दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर, जानें कितनी हुई दौलत?

SpaceX IPO: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अपने आईपीओ की वजह से चर्चा में हैं. दावा किया जा रहा है कि मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं. जानें उनकी दौलत कितनी हो गई है अब?

Advertisement
post-main-image
स्पेसएक्स दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ है (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने 75 अरब डॉलर जुटाने के लिए आईपीओ निकाला, जिससे उन्हें दुनिया के पहले खरबपति बनने का दर्जा मिला।
  • स्पेसएक्स का आईपीओ कंपनी की बढ़ती वैल्यूएशन और अपनी सेवाओं के विस्तार के लिए पूंजी जुटाने के मकसद से आया।
  • आईपीओ के बाद एलन मस्क की कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक पहुंचने की संभावना है और शेयर बाजार में स्पेसएक्स की हिस्सेदारी बढ़ेगी।

एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बन गए हैं. उनकी कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने आईपीओ से 75 अरब डॉलर (करीब 7 लाख करोड़ ) जुटाए हैं. इसे इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ कहा जा रहा है. आईपीओ का फुल फॉर्म इनीशियल पब्लिक ऑफर होता है. जब भी कोई कंपनी अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए पैसे जुटाना चाहती है तो वह आईपीओ लाती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कौन है एलन मस्क ?

एलन मस्क स्पेसएक्स कंपनी के मुखिया हैं. यह दुनिया की सबसे मशहूर स्पेस कंपनी है. यह कंपनी रॉकेट, सैटेलाइट और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के क्षेत्र में काम कर रही है. स्पेसएक्स साल 2002 में बनी थी.  इसके अलावा स्पेसएक्स सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक भी चलाती है. 

एलन मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुआ था. उनकी मां कनाडा मूल की थी और पिता दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले थे. मस्क ने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से 1997 में ग्रेजुएशन किया.  मस्क दुनियाभर में प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के भी सर्वेसर्वा हैं. उन्होंने 2008 में टेस्ला के सीईओ के रूप में पदभार संभाला था. इसके अलावा एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स) के भी मालिक हैं.

Advertisement
SpaceX की बढ़ती वैल्यूएशन ने बढ़ाई ट्रिलियनेयर बनने की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को जब अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक पर स्पेसएक्स के शेयरों का कारोबार शुरू होगा तो एलन मस्क की कुल संपत्ति (Elon Musk Wealth)  1.1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा पहुंच जाएगी. जब किसी आदमी की संपत्ति एक ट्रिलियन या इससे भी ज्यादा पहुंच जाती है तो उसे ट्रिलियनेयर कहते हैं. एक ट्रिलियन 1000 अरब डालर के बराबर  (95 लाख करोड़ से ज्यादा) होता है.

स्पेसएक्स ने अपने शेयरों की कीमत 135 डॉलर प्रति शेयर रखी है. इस आईपीओ से मस्क की संपत्ति 275 अरब डॉलर बढ़ने का अनुमान लगाया गया है. ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक फिलहाल (स्पेसएक्स का आईपीओ आने से पहले) एलन मस्क की कुल संपत्ति 971 अरब डॉलर (करीब 93 लाख करोड़ रुपये) है. 

बिजनेस टुडे में छपी एक खबर के मुताबिक एलन मस्क के पास फिलहाल स्पेसएक्स के करीब 42 परसेंट शेयर हैं. इन शेयरों की कीमत करीब 860 अरब डॉलर (82 लाख करोड़ रुपये) बैठती है. 

Advertisement

वीडियो: 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर देख लोग बोले- ब्लॉकबस्टर लोडिंग

Advertisement